They Call Him OG, Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को लेकर बड़ी खबर आ रही है. पवन कल्याण की तबीयत ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है. बीते चार दिनों से अभिनेता की तबीयत खराब चल रही है. जैसे ही खबर सामने आई, तो फैंस परेशान हो गए और अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे. आइए जानते हैं कि पवन कल्याण को क्या हुआ है?
पवन को क्या हुआ?
जनसेना पार्टी की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि पवन सिंह बीते चार दिनों से वायरल बुखार की चपेट हैं. इस वजह से अभिनेता किसी पब्लिक इवेंट का भी हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया कि पवन कल्याण को वायरल बुखार हुआ है और बीते चार दिनों से उनका इलाज चल रहा है.
लगातार हो रही खांसी
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि अभिनेता का बुखार कम नहीं हुआ है और उन्हें लगातार खांसी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों के निर्देशानुसार हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा है. आज पवन कल्याण मंगलगिरी से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
एन चंद्रबाबू नायडू ने की जल्दी ठीक होने की दुआ
जनसेना पार्टी के पोस्ट को देखने के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी पोस्ट को रि-शेयर करते हुए पवन कल्याण जल्दी ठीक होने की दुआ की है. साथ ही उन्होंने फिल्म ‘ओजी’ के लिए भी उन्हें बधाई दी है और कहा है कि फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. इसलिए फिल्म के सक्सेस को एंजॉय करें.
फिल्म ‘द कॉल हिम ओजी’
गौरतलब है कि पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म ‘द कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और बेहद शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines