The Traitors: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में काफी मजेदार ट्विस्ट्स आ रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स जितने कंफ्यूज घूम रहे हैं, लोगों को देखने में उतनी ही दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। ये शो कुछ लोगों के ही बलबूते से आगे बढ़ रहा है। 20 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में अब कई लोग एलिमिनेट हो चुके हैं और जो बचे हैं, उनमें से 5 तो वीक कंटेस्टेंट्स हैं। इनका शो में होने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि ये ना तो ट्रेटर्स को ढूंढ पा रहे हैं और ना ही गेम में कुछ एलिमेंट जोड़ कर रहे हैं। चलिए पता करते हैं कि ‘द ट्रेटर्स’ के 5 सबसे वीक कंटेस्टेंट्स कौन-से हैं?
सुधांशु पांडे
सुधांशु पांडे से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। सीनियर आर्टिस्ट होने के कारण लोग समझ रहे थे कि वो काफी शातिर होंगे। सुधांशु पांडे की नजर से एक भी ट्रेटर बच नहीं पाएगा। हालांकि, हुआ तो एकदम उल्टा। सुधांशु ट्रेटर्स को पकड़ना तो दूर ठीक से दिखाई भी नहीं देते। ना तो किसी को उन पर शक होता है और ना ही वो किसी को इन्फ्लुएंस करते हुए नजर आते हैं। इससे ही पता चलता है कि उन्हें इस शो में सीरियस नहीं लिया जा रहा है।
निकिता लूथर
पोकर प्लेयर निकिता लूथर भी शो में खास कंट्रीब्यूशन नहीं दे पा रही हैं। शायद शो की शुरुआत में उन्हें जो डिसएडवांटेज मिला था, वो अभी तक उन पर भारी पड़ रहा है। उनका न तो किसी से कनेक्शन बन रहा है और न ही वो अपने ओपिनियन दे रही हैं। साथ ही ट्रेटर बनने का गोल्डन चांस ठुकराकर भी निकिता ने बड़ी बेवकूफी कर दी है। अगर वो ये पावर्स एक्सेप्ट कर लेतीं, तो शो को पलटने की ताकत हासिल कर सकती थीं।
हर्ष गुजराल
हर्ष गुजराल शो में सिर्फ इसलिए हाईलाइट हो रहे हैं क्योंकि उर्फी जावेद को उन पर क्रश है। इसके अलावा उन्होंने एक फइसल टास्क परफॉर्म किया था। हालांकि, मेन्टल गेम के मामले में हर्ष गुजराल काफी पीछे हैं। उनसे ज्यादा दिमाग तो शो में लड़कियां चला रही हैं। अपूर्वा और उर्फी ट्रेटर्स तक पहुंच चुकी हैं, जबकि हर्ष को इस चीज का कोई आईडिया भी नहीं है।
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर को देखकर लगता है जैसे वो इस शो के लिए बनी ही नहीं हैं। वो तो बस वोटिंग सिस्टम में अपना कंट्रीब्यूशन दे रही हैं। उनकी अपनी खुद की सोच दिखाई नहीं दे रही। जो उर्फी और जैस्मिन कहती हैं, जन्नत बस उसमें अपनी हां मिला लेती हैं। जन्नत जुबैर एक ग्रुप में आगे बढ़ रही हैं। इस ग्रुप के बिना वो इस शो में सर्वाइव भी नहीं कर पाएंगी। उन्हें लोगों ने इतना हलके में लिया है कि कोई मजाक में भी नहीं सोचता कि जन्नत जुबैर भी ट्रेटर्स में से एक हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors और Bigg Boss के 5 बड़े अंतर, सलमान से काफी अलग है करण जौहर का शो
जैस्मिन भसीन
जैस्मिन भसीन तो समझ ही नहीं पा रही हैं कि ये ‘बिग बॉस’ नहीं ‘द ट्रेटर्स’ है। वो उस शो में जितना कंफ्यूज घूमती थीं, यहां भी वैसे ही दिखाई दे रही हैं। जैस्मिन भसीन कई बार खुद लोगों को बोल चुकी हैं कि उन्हें सब मिलकर इस शो से निकाल दें, जो एक बेहद कमजोर कंटेस्टेंट की निशानी है। जैस्मिन भसीन शो में सिर्फ लोगों को मिसलीड कर रही हैं और लोगों को गलत दिशा में लेकर जा रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines