The Shawshank Redemption: हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद वो बार-बार ट्रेंड करने लगती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर तो चल नहीं पाई, लेकिन बार-बार ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी फिल्म? जो बार-बार ट्रेंड करने लगती है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
हॉलीवुड फिल्म ‘द शॉशैंक रिडेम्पशन’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द शॉशैंक रिडेम्पशन’ है. इस फिल्म ने दुनियाभर के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. ये एक जेल ड्रामा फिल्म है, जो आज भी ट्रेंडिंग में रहती है. इस फिल्म की कहानी बेहद मजबूत और इमोशनल है, जिसे देखने के बाद दर्शक इसे खुद से जोड़ सकते हैं.
फेमस नोवेल ‘रीटा हेवर्थ एंड शॉशैंक रिडेम्पशन’
ये सबसे बड़ा कारण है कि आज भी ये फिल्म ट्रेंड करने लगती है. रिलीज के सालों बाद भी इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिलता है. इस फिल्म को आज भी ऑल टाइम क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म ‘द शॉशैंक रिडेम्पशन’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी मशहूर राइटर स्टीफन किंग के सबसे फेमस नोवेल ‘रीटा हेवर्थ एंड शॉशैंक रिडेम्पशन’ पर आधारित है.
बैंकर एंडी डुफ्रेसने के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
इसके अलावा अगर फिल्म के स्टार्स की बात करें तो इस फिल्म मे टिम रॉबिंस और मॉर्गन फ्रीमैन जैसे स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया है. इस फिल्म की कहानी एक बैंकर एंडी डुफ्रेसने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी वाइफ और उसके बॉयफ्रेंड के मर्डर के आरोप में उम्रकैद की सजा हो जाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि जेल की सलाखों के पीछे उसकी जिंदगी संघर्ष, उम्मीद और दोस्ती से भरी हुई है.
किस ओटीटी पर है मौजूद?
अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फिल्मों में से गिना जाता है. हालांकि, इस फिल्म को 32 साल पहले फ्लॉप साबित कर दिया गया था, लेकिन ये ओटीटी पर बार-बार ट्रेंड कर जाती है.
यह भी पढ़ें- 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जिसने की 1200 करोड़ से ज्यादा कमाई, अब सिर्फ 199 रुपये में देख डालिए
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines