Uunchai Box Office Collection Day 8: अमिताभ बच्चन की बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में ‘दृश्यम 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को दस्तक देने से इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। रिलीज के 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई।
Uunchai का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ऊंचाई’ ने 8वें दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि एक दिन पहले यानी 7वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.55 से 1.60 करोड़ रुपये रहा था। कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने एक हफ्ते में 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में ‘दृश्यम 2’ के रिलीज होने से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ा है। हालांकि, अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
‘ऊंचाई’ में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाती देखी जा सकती हैं।
‘ऊंचाई’ की कहानी
फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है जिसमें दिखाया गया है कि, 65 साल से ज्यादा की उम्र के पुरुषों के लिए इस चुनौतीपूर्ण ट्रैक को करना कितना मुश्किल होता है। वहीं परिणीति चोपड़ा दोस्तों को गाइड करती हैं और उन्हें समझाती हैं कि इस उम्र में ऊंचाई चढ़ना कितना मुश्किल होता है। ‘ऊंचाई’ में नीना गुप्ता और सारिका भी नजर आ रही हैं। फिल्म को सूरज बड़जात्या ने बनाया है। और अब देखना है कि ये फिल्म और कितनी ‘ऊंचाई’ बढ़ती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines