Vikrant Massey On The Sabarmati Report: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। आज 15 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि रिलीज से पहले विक्रांत ट्रोलर्स से हाथ जोड़ रिक्वेस्ट करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भी दिखे हैं। जाहिर है कि विक्रांत को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं हिंदुओं की आजादी वाले बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
विक्रांत मैसी ने ट्रोलर्स से की रिक्वेस्ट
विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘नमस्कार, आज आप लोगों के बीच में मैं अपने मन की कुछ बातें व्यक्त करना चाहता हूं। ज्यादा समय नहीं लूंगा। अधिकतर लोग जानते हैं कि मेरी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में लग रही है। सोशल मीडिया पर खासतौर पर इस फिल्म को लेकर, मुझे लेकर और इस फिल्म को बनाने वालों की नीयत को लेकर कई सवाल उठाए गए। जिन्होंने मुझे डराने और धमकाने की कोशिश की है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्लीज एक बार फिल्म देंखें।’
विक्रांत ने आगे कहा, ‘प्लीज आप लोग फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। बिना फिल्म देखे जजमेंट न करें। मुझे नहीं लगता कि सच का साथ देना गुनाह है। मैं आगे भी हमेशा सच के साथ खड़ा रहूंगा। यह गलत है कि बिना फिल्म देखे जजमेंट किया जाए। इसलिए प्लीज फिल्म को देखें। धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey हिंदुओं पर बयान दे हुए ट्रोल तो दी सफाई, बोले-मेरे भाई ने भी बदला है धर्म
सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
जाहिर है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर विक्रांत मैसी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदुओं की आजादी पर बात की थी, जहां उन्होंने कहा था कि हमारे देश को सो कॉल्ड आजादी मिली। आज जाकर हिंदू अपनी पहचान के लिए मांग कर रहा है। विक्रांत के इस बयान को लेकर काफी हंगामा मच गया था। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।
गौरतलब है कि एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ आज 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines