साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म का डायरेक्शन मारुति ने किया है, जिसे लेकर प्रभास के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है. दरअसल इस फिल्म की OTT डील करोड़ो रुपये में हुई है.
123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार ‘द राजा साब’ की ओटीटी डील फिल्म रिलीज होने से करीब एक महीने पहले हो गई थी. प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीदा है. इसका मतलब है कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने जियो हॉटस्टार से 160 करोड़ रुपये में इस फिल्म की डील की है.
यह भी पढ़ें: Yash के ‘Toxic’ टीजर में दिखी ये विदेशी एक्ट्रेस कौन? फैंस पूछ रहे सवाल
‘द राजा साब’ में प्रभास ने कितने पैसे वसुले
आपको बता दें कि ‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ बॉलीवुड के बाबा (यानी संजय दत्त) ने भी काम किया है. इस फिल्म में उनका अहम किरदार दिखाया गया है. इतना ही नहीं इस फिल्म में जरीना वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को बनाने में करीब 400 से 450 करोड़ रुपये की लागत आई है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म कितने में बनी है. वहीं प्रभास के फीस की बात करें तो वो फिल्म के लिए करीब 100 से 150 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. लेकिन टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास ने ‘द राजा साब’ के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस वसुली है.
प्रभास की आने वाली है ये 3 फिल्में
आपको बता दें कि प्रभास ‘द राजा साब’ के कई और फिल्में लेकर आने वाले हैं. दरअसल उनके पास अभी 3 फिल्मों की लाइन है. पहली ‘स्पिरिट’ इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. दूसरी ‘सालार- पार्ट 2’ और तीसरी फिल्म है ‘कल्कि 2898 एडी 2’ है. हालांकि, यह तीनों फिल्में कब रिलीज होंगी इसकी कोई जानकारी मेकर्स की ओर साझा नहीं की गई है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines