The Raja Saab Day 6 Box Office Collection: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन 6वें दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि प्रभास की फिल्म की लेटेस्ट कमाई क्या है?
क्या है फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन?
फिल्म ‘द राजा साब’ की 6वें दिन की लेटेस्ट कमाई की बात करें तो sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी चौथे दिन की कमाई से हल्का-सा ज्यादा है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म की कमाई में भले ही कम लेकिन उछाल आया है. हालांकि, अभी ये फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है.
फिल्म का टोटल कलेक्शन
इसी के साथ अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘द राजा साब’ ने अपनी रिलीज के 6 दिनों में 124.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई करने में नाकामयाब रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है और फ्लॉप होती नजर आ रही है.
बीते पांच दिन की कमाई
इस बीच अब अगर इसके बीते पांच दिनों के कलेक्शन पर नजर डाले तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्म नहीं कर रही उम्मीद के हिसाब से कमाई
वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 19.1 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 6.6 करोड़ रुपये की कमाई और पांचवें दिन इस फिल्म ने 4.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. गौरतलब है कि इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की कमाई उस तरह से नहीं हो पा रही है.
यह भी पढ़ें- हादसा या साजिश… सिंगापुर कोर्ट में पलटी जुबीन गर्ग डेथ केस की थ्योरी, सिंगर पर ही लगे आरोप
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 hr agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
2 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
3 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
4 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
14 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines