प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ पिछले लंबे समय से चर्चा में थी. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है. फिल्म थिएटर में दस्तक दे चुकी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. प्रभास की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसमें प्रभास के साथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी हैं. उनके साथ एक और एक्ट्रेस रिद्धी कुमार हैं, जिन्हें एक्टर के अपोजिट कास्ट किया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी तो वो इसे स्कैम समझ बैठी थीं? इस किस्से के बारे में उन्होंने खुद बताया है.
दरअसल, ‘द राजा साब’ की रिलीज से पहले फिल्म का हैदराबाद में प्रमोशनल इवेंट रखा गया था, जिसमें प्रभास के साथ ही मालविका मोहनन और रिद्धी कुमार भी साथ में पहुंची थी. इस दौरान रिद्धी ने फिल्म ऑफर होने का किस्सा तो बताया ही साथ ही ये भी बताया कि कैसे प्रभास की फिल्म के सेट पर खूब सारा खाना खाने के लिए आता था. उनका कहना था कि अगर प्रभास के साथ कोई फिल्म कर रहा है तो उसे अपनी योगा की चटाई भी साथ में लेकर जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की ‘जन नायकन’ को लेकर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मिला U/A सर्टिफिकेट
अमिताभ बच्चन मेरे बाप हैं- रिद्धी कुमार
रिद्धी कुमार ने फिल्म ‘द राजा साब’ के ऑफर को लेकर बताया, ‘जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी तो मुझे लगा कि स्कैम है. क्योंकि मैंने राधे श्याम में भी काम किया है. उन्होंने (SKN) मुझे फोन किया और कहा कि हम तुम्हें प्रभास के अपोजिट एक हीरोइन के तौर पर कास्ट करना चाहते हैं. मैंने कहा ओके-ओके. फिर उन्होंने कहा कि हम सच में आपको कास्ट करना चाहते हैं और मैंने कहा कि मेरा बाप अमिताभ बच्चन है. उस समय मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे सच में कॉल कर रहे हैं. सर ने कहा ओके.’
रिद्धी आगे बताती हैं, ‘मेरे मैनेजर ने मुझसे कहा कि रिद्धी तुमको उन्हें वापस कॉल करना चाहिए. मेरा रिएक्शन था कि ओह नो. फिर मैंने उन्हें दोबारा कॉल किया कि हां सर आप क्या कह रहे थे? फिर मारूति सर मुंबई आए और मुझे नरेशन दिया. हमने यहां फोटोशूट किए, ऑडिशन्स दिए, बहुत सारी चीजें की. सीन्स परफॉर्म किए. मैंने तेलुगु सीखी और खुद ही तेलुगु में डबिंग भी की है.’
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाई प्रभास की ‘द राजा साब’, ‘कांतारा’ एक्टर ने बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, जानिए क्या बोली पब्लिक
योगा मेट लेकर जाओ- रिद्धी कुमार
इसके साथ ही रिद्धी कुमार ने प्रभास के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर कहा, ‘अगर आप प्रभास के साथ फिल्म कर रहे हो और सेट पर जा रहे हो तो योगा मेट भी साथ लेकर जाओ. क्योंकि आपका वजन भी बढ़ने वाला है. हम लोग सेट पर थे. प्रभास ने हमारे लिए अलग-अलग तरह का खाना भेजा था और ये उनकी स्पेशियलिटी भी है कि उन्होंने अलग-अलग खाना भेजते हैं. उनकी क्वांटिटी भी ज्यादा होती है और रिएक्शन होता है कि इतना कैसे खाएंगे.’ मालविका और रिद्धी ने चिकन बिरयानी को पसंदीदा बताया. उन्होंने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने परिवार की तरह फील कराते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं यश की Toxic डायरेक्टर Geetu Mohandas? जिनके कार वाले सीन ने मचाया बवाल, रामगोपाल वर्मा ने भी की तारीफ
‘द राजा साब’ का बजट
बहरहाल, ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और ये इस साल 2026 की बड़े बजट की फिल्म है, जिसका रिपोर्ट्स के मुताबिक, 400-450 करोड़ रुपये बजट है. फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्वप्रसाद ने दावा किया था कि फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करेगी. देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines