Adah Sharma 15 Rupee Saree: बॉलीवुड हसीनाओं के आउटफिट अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। एक्ट्रेसेस के कपड़ें कभी छोटे होने ही वजह से सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी उनकी आसमान छू लेने वाली कीमत उनके लाइमलाइट में आने का कारण बनती है। ऐसे में अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने भी कुछ ऐसा पहन लिया है जिसके बाद हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। वैसे इस बार उनके कपड़े रिवीलिंग होने की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि उनकी कीमत फैंस को चौंकाने का काम कर रही है।
15 रुपये की साड़ी के पीछे क्या है कहानी?
कहानी में ट्विस्ट ये है कि अदा शर्मा की लेटेस्ट ड्रेस कितनी महंगी है ये लोगों को नहीं चौंका रहा बल्कि लोग तो इसकी कीमत सुन ये सोचकर हैरान हैं कि इतनी सस्ती साड़ी उन्हें मिली तो मिली कहां से। दरअसल, हाल ही में अदा शर्मा को एक खूबसूरत साड़ी पहने घुमते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस एक कलरफुल साड़ी में बेहद प्रीटी लग रही थीं। जब वो जा रही थीं तो पैपराजी ने उनसे सवाल कर लिया कि ये कितने की है। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए जवाब दिया 15 रुपये की। ये सुनकर सभी हैरान रह गए तभी उन्होंने दोबारा बताया कि उनकी ये साड़ी बस पंद्रह रुपये की है।
साड़ी से जुड़े हैं खास इमोशंस
इतनी सस्ती साड़ी उन्हें कहां से मिली एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है। उनका पूरा वीडियो देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे क्योंकि उनकी इस साड़ी के पीछे की कहानी दिल छू लेने वाली है। दरअसल, ये साड़ी जो उन्होंने पहनी है वो उनकी नानी की है। उस जमाने में उनकी नानी ने इसे पंद्रह रुपए में खरीदा था। अब भले ही इस साड़ी की कीमत कम है लेकिन ये एक्ट्रेस के लिए बेहद कीमती है। एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी कहा है ‘नानी नहीं है लेकिन उनकी साड़ी है।’ अब उनका ये वीडियो देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Mohena Kumari Singh दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस के न्यू बोर्न बेबी का वीडियो हुआ वायरल
फैंस ने कैसे किया वीडियो पर रिएक्ट?
एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘नानी, मम्मी से लो तो 11 की भी मिल जाएगी।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘बहुत सुंदर लग रही हैं।’ एक शख्स ने कहा, ‘उस समय 15 की वैल्यू भी 1000 से कम नहीं थी।’ तो कोई बोला, ‘ब्लाउज उस जमाने में इतने स्टाइलिश होते थे?’ एक कमेंट आया, ‘यहां बाकी एक्ट्रेस 18 लाख का बैग फ्लेक्स कर रही हैं और ये कितनी डाउन टू अर्थ है।’ अब कुछ ऐसे ही लोग एक्ट्रेस पर प्यार लूटा रहे हैं और उनकी साड़ी पर चर्चा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines