मुंबई: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के तीसरे सीजन के साथ वापस आ गए हैं। मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक्टर-कॉमेडियन कपिल को अपनी शादी के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है कि शादी के बाद एक आदमी का जीवन कैसे बदलता है।
सोनी टीवी ने शुक्रवार को एक नई क्लिप साझा की, जिसमें कपिल को ये कहते हुए दिखाया गया है कि, “जीवन में जब आपकी पत्नी आती है उसके बाद ही तरक्की होती है। इसके बाद वो आगे बताते हैं कि कैसे कुंवारे लोग कुर्सी पर कपड़े तब तक टांगते हैं जब तक कि वो बीन बैग की तरह न दिखने लगे। इसके बाद जब वे नशे में घर आते हैं तो वे कुर्सी को गायब पाते हैं।”
इसी के साथ उन्होंने अविवाहित लोगों के शादीशुदा लोगों से तुलने करते हुए बताया कि कैसे दोनों के बाइक चलाने का तरीका बदल जाता है। पहले लड़के राजेश खन्ना की तरह बाइक चलाते हैं, लेकिन शादी होने के बाद सीधे सादे ढंग से बैठे नजर आते हैं। वहीं मजाक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बच्चों का जिक्र किया और कहा कि बाइक के पेट्रोल टैंक पर बैठे बच्चे के निक्कर में धुलाई के दौरान आग लग जाती है।
कपिल ने दिसंबर, 2018 में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी। अब दोनों के दो बच्चे हैं एक दो साल की बेटी अनायरा और एक साल का बेटा त्रिशान है। कपिल ने अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए कुछ महीने पहले द कपिल शर्मा शो से ब्रेक लिया था।
उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है ‘ज़्विगाटो’ जिसमें वो एक फूड डिलीवरी पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं। नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था और अब इसे अगले महीने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।
एएनआई के अनुसार, कपिल एक कारखाने में एक्स-फ्लोर मैनेजर की भूमिका निभाते हैं, जो महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो देता है। फिर वह एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने लगता है, जो रेटिंग और प्रोत्साहन की दुनिया से जूझता है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
13 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
15 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
16 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
18 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
19 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines