Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रही हैं. ये एक्ट्रेस बेहद आलीशान जिंदगी बिताती हैं और अमीरी के मामले में वो कपिल शर्मा को भी कड़ी टक्कर देती हैं. महंगी गाड़ियों में घूमने वाली और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अर्चना पूरन सिंह हैं. अर्चना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में जज बनी हुई हैं. इस शो से वो मोटी कमाई करती हैं. वो कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने इतना काम किया है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वो आज 235 करोड़ की मालकिन हैं. चलिए अर्चना पूरन सिंह और उनकी लाइफ स्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस! लग सकता है करोड़ों का चपटा
कितनी फीस चार्ज करती हैं अर्चना?
अर्चना पूरन सिंह कई सालों से रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं. उन्होंने ढेर सारी फिल्मों में भी काम किया है और अब वो यूट्यूब पर भी फेमस हो चुकी हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 974K सब्सक्राइबर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के लिए करीब 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं. इस मोटी कमाई से वो अक्सर विदेशों में महंगी-महंगी जगहों पर छुट्टियां बिताती हुई नजर आती हैं. इसके अलावा उनके और भी कई बड़े-बड़े शौक हैं, जिनमें एक से एक लग्जरी कारें भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari बने ‘बिन पेंदे का लोटा’, नेहल चुडासमा ने पकड़ ली चाल
कार कलेक्शन भी है शानदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना पूरन सिंह के पास एक-दो नहीं बल्कि कई आलीशान गाड़ियां हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स5, जगुआर एफ-पेस, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, ऑडी ए8, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक और पोर्श पैनामेरा भी शामिल हैं. वो फैशन को भी सीरियसली लेती हैं और उनके पास लूई वीटॉन और गुच्ची जैसे फेमस ब्रांड के कई कीमती आइटम्स हैं.
मड आइलैंड में है बंगला
इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह का घर भी मुंबई में कम फेमस नहीं है. उनका मड आइलैंड में जो बंगला है, वो देखकर अच्छे-अच्छों की आंखें खुली रह जाती हैं. मुंबई जैसे शहर में अर्चना का इतना बड़ा घर है कि देखते-देखते इंसान ही थक जाए. अर्चना के वीडियो में जब उनका घर दिखाई देता है, तो फैंस भी हैरान रह जाते हैं. इतना सब हासिल करने के बावजूद वो अभी भी काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और कोई भी प्रोजेक्ट हाथ से जाने नहीं देतीं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines