Freelancer 2 Review: दर्शकों को ‘फ्री-लांसर’ सीरीज का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। हालांकि सितंबर से दिसंबर तक 3 एपिसोड का इंतजार बिल्कुल भी एक्साइटेड नहीं है।
जी हां, पहले पार्ट के 4 एपिसोड के बाद अब दूसरे पार्ट के 3 एपिसोड फ्री-लांसर- द कन्क्लूजन के नाम से रिलीज हो गए हैं। इसलिए अब इसके रिव्यू का माहौल बना है, वरना कोई कहे कि सिर्फ सूंघकर पकवान की खूबियां बताइए, वो तो नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- ‘जैसा करोगे वैसा भरोगे…’ Raveena Tandon की Karmma Calling दिखाएगी गुरूर, बनावट और दिखावे की कहानी
Freelancer 2 का रिव्यू
खैर आलिया को बचाने के लिए फ्री-लांसर यानी अविनाश कामथ की कोशिशें तो पहले चार एपिसोड में दिखने लगी थीं। अविनाश के सब-इंस्पेक्टर से फ्री-लांसर बनने की कहानी इनायत खान से उसकी दोस्ती, आलिया की शादी और धोखे का बैकड्रॉप। सीरिया में आलिया का फंसना और अविनाश से मदद मांगना, सीआईए के साथ अविनाश की प्लानिंग तक किस्सा पहले चार एपिसोड में दिखाया गया।
गोला-बारूद, एक्शन और भागमभाग
फ्रीलांसर-द कन्क्लूजन के बाकी तीन एपिसोड में सीआईए की धोखेबाजी, अविनाश का अपने दोस्तों का साथ ले जाने को लेकर प्लान, टर्न-ट्विस्ट, गोला-बारूद, एक्शन और भागमभाग है। यानी पहले चार एपिसोड अगर आपको थोड़ा धीरे-धीरे चलते हुए लगे थे, तो फ्रीलांसर के बाकी तीन एपिसोड में आपको नीरज पांडे की ही बेबी वाली रफ्तार दिखेगी।
फ्री-लांसर कैसी सीरीज है?
अब आते हैं कि फुल एंड फाइनल एनलिसिस में फ्री-लांसर कैसी सीरीज है। तो समझ लीजिए कि ये नीरज पांडे के स्पाई-वर्ल्ड का एक्सटेंशन है। मतलब अगर नीरज पांडे खुद को स्पाई यूनीवर्स लॉन्च कर दें, तो वो यशराज के स्पाई यूनीवर्स के टक्कर का साबित होगा। हां, इस स्पाई-यूनीवर्स में थोड़ा लॉजिक भी होगा। सिर्फ एक्शन नहीं बल्कि प्लानिंग और स्ट्रेटजी भी दिखेगी।
इन्वेस्टीगेशन के साथ ऑपरेशन
शिरिश थोराट की बेस्ट सेलर बुक- अ टिकट टू सीरिया को नीरज पांडे और रितेश शाह ने द फ्री-लांसर के लिए जिस तरह से एडॉप्ट किया है, वो उन्हीं की सीरीज स्पेशल ऑप्स या फिल्म बेबी और नाम शबाना जैसी शॉर्प है। सीरीज की खूबी ये है कि ये आपको ज्यादा सोचने का मौका नहीं देती और इन्वेस्टीगेशन के साथ ऑपरेशन को ऐसे प्लान करती है कि आप उसमें खुद शामिल हुए से लगते हैं।
मोरक्को की लोकेशन पर सीरीज की शूटिंग
डायरेक्टर भाव धुलिया की कमान और उस पर नीरज पांडे के एक्सपीरियंस ने इस सीरीज को थ्रिलर ऑन द एज टाइप का फील दिया है। हथियार, बम-बारूद, हेलिकॉप्टर और ऑन-ग्राउंड ऑपरेशन के लिए जो तैयारी इसकी प्रोडक्शन टीम ने की है, वो भी शानदार है। साथ ही मोरक्को की लोकेशन पर सीरीज की शूटिंग ने इसे और भी ज्यादा अथेंटिक बना दिया है।
मोहित रैना ने लगा दी जान
अब परफॉरमेंस पर आते हैं, तो अविनाश कामथ के कैरेक्टर के लिए मोहित रैना ने अपनी जान लगा दी है। अपनी फिटनेस, लुक, वैपन ट्रेनिंग और इमोशनल एक्सप्रेशन्स पर मोहित ने जबरदस्त काम किया है। डॉक्टर आरिफ बने अनुपम खेर, चाणक्य जैसे किरदार में नजर आते हैं। नीरज पांडे के साथ उनका वर्किंग को-ऑर्डिनेशन भी उनके इस छोटे से रोल में दिखता है, जो पूरी सीरीज के बीच-बीच में आता है।
फ्री-लांसर को 3.5 स्टार
उम्मीद है कि इसके अगले सीजन में डॉक्टर आरिफ के कैरेक्टर पर कोई स्पिन ऑफ निकले। आलिया के कैरेक्टर में कश्मीरा परदेसी का काम शानदार है और इन तीन एपिसोड में डबल रोल वाले ट्विस्ट में उनके कैरेक्टर की वैरायटी भी बेहतरीन है। अविनाश कामथ की बीवी के किरदार में, जो मानसिक बीमारी से जूझ रही है- मंजरी फणनीस ने असर छोड़ा है। फ्री-लांसर ओटीटी वर्ल्ड की स्पाई सीरीज में एक और शानदार एडिशन है। इसे आप अपने मस्ट वॉच लिस्ट में जोड़ सकते हैं। फ्री-लांसर को 3.5 स्टार।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines