The Family Man Season 3 Release Date: मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज पहले सीजन से ही ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है. अब जब इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है तो ऑडियंस को इसकी रिलीज डेट और इसके रिलीज टाइम का बेसब्री से इंतजार है. वहीं इस बार पुरानी कास्ट के साथ-साथ सीरीज में नए किरदारों की भी एंट्री हुई है. मेकर्स ने जब से वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया है तभी से इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बनी हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं मनोज बाजपेयी की ये सीरीज कब और किस टाइम रिलीज होने जा रही है?
कब और किस टाइम होगी रिलीज?
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को कल यानी शुक्रवार 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. वहीं सीरीज के रिलीज होने की टाइमिंग के बारे में बात करें तो मनोज बाजपेयी की ये वेब सीरीज रात 12 बजे इंडियन स्टैंडर्ड टाइम पर ओटीटी पर दस्तक देगी. वीकेंड पर आप इस वेब सीरीज को आराम से घर में बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Family Man 3 Trailer: ‘फैमिली मैन’ से ‘मोस्ट वॉन्टेड मैन’ बने मनोज बाजपेयी, नए किरदारों ने लगाया एक्शन तड़का
वेब सीरीज की कास्ट
मनोज बाजपेयी इस सीजन में ‘फैमिली मैन’ की जगह ‘वॉन्टेड मैन’ बने हैं. इस सीजन कई नए सितारों की एंट्री हुई है. सीरीज में इन नए सितारों को देखकर और मजा आने वाला है. मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी के साथ-साथ और भी कई सितारे हैं जो ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. नई कास्ट की बात करें तो इसमें जयदीप अहलावत और निमरत कौर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं पुरानी कास्ट की बात करें तो मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी के साथ-साथ प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3: 4 साल बाद पर्दे पर लौट रहे श्रीकांत तिवारी, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ‘द फैमिली मैन 3’
पहले 2 सीजन भी रहे हिट
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ से पहले प्राइम वीडियो पर आप ‘द फैमिली मैन 1’ और ‘द फैमिली मैन 2’ को भी बिंज वॉच कर सकते हैं. इन दोनों सीरीज में कास्ट सेम रही है लेकिन स्टोरी हर बार अलग होती है. इस बार तो दोगुना धमाका देखने को मिलने वाला है. देश के साथ-साथ श्रीकांत तिवारी बने मनोज बाजपेयी अपने परिवार की भी जान बचाते नजर आने वाले हैं. अब चाहे कहानी जो भी हो ऑडियंस को श्रीकांत तिवारी और जेके तलपड़े की जोड़ी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से हंसाने वाली है.
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines