मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है। जी हां, एक बार फिर से ‘श्रीकांत तिवारी’ अपने उसी अंदाज में नजर आने वाले हैं। ना सिर्फ सीरीज का ऐलान किया गया बल्कि इससे मनोज बाजपेयी का पहला लुक भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि ‘द फैमिली मैन 3’ कब आएगी?
प्राइम वीडियो ने शेयर किया पोस्ट
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन 3’ के पोस्टर को रिलीज रिया है और इस पोस्टर में मनोज बाजपेयी की झलक भी दिख रही है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि #TheFamilyManOnPrime, न्यू सीजन, कमिंग सून। पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने सीरीज के पोस्टर को देखने के बाद कमेंट किया कि फाइनली, अब आएगा मजा। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा अब इंतजार नहीं होगा। एक यूजर ने कहा कि रिलीज डेट तो बता दो। एक ने कहा कि एक बार फिर से जबरदस्त एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाओ। इसके अलावा बाकी यूजर्स ने दिल और फायर इमोजी शेयर की हैं।
सीरीज की रिलीज डेट रिवील नहीं
इसके साथ ही अगर सीरीज की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई हिंट नहीं दिया है, लेकिन ये जरूर कहा है कि सीरीज जल्द ही आ रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सीरीज के आने में कितना समय और लगेगा। हालांकि, सीरीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सीरीज दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सीरीज कब आएगी? बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ के इसके पहले दो और सीजन आ चुके हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आए हैं। अब ये देखना होगा कि सीरीज का तीसरा सीजन कैसा जाएगा?
यह भी पढ़ें- Saiyaara का नया गाना रिलीज, Humsafar को देख क्या बोली सोशल मीडिया की पब्लिक?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines