The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की लेटेस्ट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. पहले 2 सीजन से ही प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है. वहीं इस बार इस सीजन में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ जयदीप अहलावत और निमरत कौर की भी एंट्री हुई है, जिससे कहानी में और ट्विस्ट देखने को मिला. आज हम वेब सीरीज की उन खामियों की बात करने जा रहे हैं जो ऑडियंस को काफी खली. इसके साथ ही इस सीजन में श्रीकांत तिवारी की ओरिजनल पर्सनैलिटी भी थोड़ी मिसिंग लगी. चलिए आपको भी फिल्म की उन 5 खामियों के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फैमिली मैन की जगह बनकर रह गए वॉन्टेड मैन
‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. पहले 2 सीजन से ऑडियंस श्रीकांत तिवारी को फैमिली मैन के रूप में देखते हुए नजर आ रही है. वहीं इस सीजन में श्रीकांत तिवारी को वॉन्टेड मैन के रूप में दिखाया गया. वॉन्टेड मैन बनने के चक्कर में फैमिली मैन की ओरिजनैलिटी कहीं गुम होती दिखाई दी. सीरीज में श्रीकांत तिवारी वॉन्टेड मैन ही बनकर रह गए. पूरी सीरीज में वो छुपते ही नजर आए, जिसकी वजह से फैमिली मैन की ड्यूटी कम होती दिखाई दी.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 की क्यों हो रही तारीफ? 5 प्वॉइंट्स में जानें सीरीज में क्या कुछ है इंटरेस्टिंग
टॉप एजेंट के बाद भी नहीं ढूंढ पाए गद्दार
वेब सीरीज में श्रीकांत तिवारी को टास्क फोर्स का बेस्ट स्पाई एजेंट दिखाया गया है. लेकिन टॉप एजेंट होने के बाद भी श्रीकांत तिवारी अपनी टीम में छुपे गद्दार को नहीं पहचान पाए. सीजन के आखिरी एपिसोड तक श्रीकांत तिवारी और उसकी टीम में सस्पेंस बना रहा कि आखिर उनकी टीम में वो गद्दार कौन है जो इंफॉर्मेशन बाहर लीक कर रहा है. ये पॉइंट भी काफी अटपटा लगा कि आखिरी तक सभी स्पाई एजेंट्स को अटैक के पीछे किसका हाथ है ये पता ही नहीं चल सका.
मिशन की नहीं दिखाई गई हिस्ट्री
तीसरे सीजन में निमरत कौर और जुगल हंसराज विलेन के तौर पर नजर आए. ये दोनों मिलकर ही अटैक करवाते नजर आए, लेकिन इनके पीछे की मिस्ट्री को नहीं दिखाया गया कि आखिर इन अटैक के पीछे असली हिस्ट्री क्या थी. जुगल हंसराज इस सीजन के मैन विलेन के रूप में तो नजर आए लेकिन उनके किरदार के इतिहास को मेकर्स दिखाने में असफल साबित होते दिखाई दिए.
पहले 2 सीजन वाली कॉमेडी खली
‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन में श्रीकांत तिवारी और जेके तलपड़े की कॉमेडी देखने को मिली है, उतनी तीसरे सीजन में देखने को नहीं मिल सकी. इस सीरीज की ओरिजिनैलिटी मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी की एपिक कॉमेडी ही थी जो इस सीजन में पहले 2 सीजन के मुकाबले थोड़ी खली. जयदीप अहलावत के किरदार से भी ऑडियंस को उम्मीद थी कि वो भी सीरियस कॉमेडी करते दिखाई देंगे लेकिन सीरीज में ऐसा देखने को नहीं मिल सका.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 Cast Fee: मनोज बाजपेयी से आधे से भी कम है जयदीप अहलावत की फीस, जानिए किसने लिए कितने पैसे
सीरीज की एंडिंग
‘द फैमिली मैन 3’ की एंडिंग एक ऐसे सीन पर खत्म की गई, जिसे देखकर लगा कि मेकर्स इसका अगला एपिसोड डालना ही भूल गए. इस सीरीज की एंडिंग क्लिफ हैंगर की बजाए अधूरी लगी. हालांकि मेकर्स इसकी एंडिंग को रहस्यमयी बनाना चाहते थे इसलिए ऐसी एंडिंग दी गई, लेकिन ये रहस्यमयी एंडिंग के बजाय एक चीटिंग एंडिंग लगी. वहीं मेकर्स ने इसके अगले सीजन की भी अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines