आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में दो बड़े स्टार्स की फिल्म ने दस्तक दी है। जी हां, एक तरफ अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और दूसरी ओर संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ है। दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज हुई हैं, तो जाहिर ही दोनों में ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त टकराव होगा। अब सवाल ये है कि इन दोनों फिल्मों में कौन-सी फिल्म कैसी है? आइए जानते हैं कि अगर ‘रेड 2’ कहीं ना कहीं बोर कर रही है, तो ‘द भूतनी’ को लेकर पब्लिक का क्या कहना है?
‘द भूतनी’ को लेकर क्या बोले एक्स यूजर्स?
संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ की बात करें तो इस फिल्म को इंटरनेट यूजर्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला है। जी हां, इस फिल्म की लोगों ने एक्स पर तारीफ की है। एक यूजर ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा कि फाइनली एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म, जो बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करती, ये बस माहौल को पकड़ लेती है। दूसरे यूजर ने कहा कि स्लो स्पीड में चलने वाली एक कमाल की फिल्म दस में से नौ।
लोगों ने की फिल्म की तारीफ
वहीं, तीसरे यूजर ने इस फिल्म के बारे में लिखा कि एक भूतिया होटल, लेकिन इसे शानदार बनाया गया, फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कला है। एक और यूजर ने कहा कि भूतनी कमाल की फिल्म है। एक और यूजर ने कहा कि कॉमेडी के साथ हॉरर और ढेर सारे ट्विस्ट, इस फिल्म को मिल ना करें। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है और सभी ने इसके सराहा है।
‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ आमने-सामने
अब बात करें ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ की एक तरफ जहां ‘रेड 2’ की स्लो स्पीड़ फिल्म में बोरियत फील करवाती है, तो ‘द भूतनी’ को लेकर लोगों की पॉजिटिव राय है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को मिल सकता है। जी हां, दोनों फिल्मों के रिव्यू को देखकर लग रहा है कि इनकी कमाई पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसका पता भी दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई के आंकड़ो को देखने के बाद ही पता लगेगा। अब देखना ये होगा कि ये दोनों फिल्में अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करती है?
यह भी पढ़ें- Manish Malhotra का बड़ा फैसला, पहलगाम हमले के बाद हटाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पोस्ट
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines