The Archies Review By Ashwini Kumar: बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फिल्म जिससे ढेर सारे नए चेहरे इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं अब वो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। The Archies से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और अदिति सहगल ने बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। उनकी इस फिल्म में रेट्रो अंदाज़ में नया मिजाज़ देखने को मिल रहा हैं। आपको इस फिल्म में टीनेज ड्रामा के साथ पहले प्यार की कन्फ्यूज़्ड फीलिंग्स और छोटी उम्र में साथ मिलकर कुछ कुछ बड़ा करने के जज़्बात भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में फिर हुई हिंसा, अब इस लड़की का Abhishek पर फूटा गुस्सा; जमकर हुई धक्का-मुक्की
अमेरिकन कॉमिक को मिला इंडियन फ्लेवर
The Archies एक ऐसी म्यूजिकल फिल्म है जो परियों की कहानी की तरह लगेगी। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने The Archies ने कॉमिक वर्ल्ड के किरदारों को जिंदा कर दिया है और एक नई दुनिया रच दी है। इस फिल्म की कहानी एक फिक्शनल टाउन रिवेरडेल की है। जो एंग्लो इंडियन कम्युनिटी का छोटा-सा शहर है। मेकर्स ने इस अमेरिकी कॉमिक सीरीज को इंडियन फ्लेवर दे दिया है। इस कहानी में आर्ची एंड्रयूज है जो म्यूजिक का दीवाना है लेकिन वो थोड़ा कंफ्यूज रहता है। इस कहानी में रेज़ी मैंटल, जुगहेड जोन्स, इथेल मगस, डाल्टन डोले उनके दोस्त हैं।
फिल्म में दिखा टीनएज ड्रामा
हाईस्कूल के ये दोस्त साथ में खूब मस्ती करते हैं, पार्टी और डांस करते हैं। लेकिन ये हमेशा रिश्ते और करियर में कन्फ्यूज़ रहते हैं। वहीं, जब सिटी काउंसिल उनकी इन यादों से जुड़े रिवेरडेल के ग्रीन पार्क में पेड़ों को काटकर होटल बनाने का प्लान पास करता है, तो Archies एक जूट होकर सबसे टकरा जाते हैं। जोया ने इस फिल्म का ट्रीटमेंट टीनेज इंट्रेस्ट की तरह रखा, जिसमें हैवी एक्शन और ओवर इमोशन से भरा फैमिली ड्रामा देखने को मिलेंगे।
सुहाना खान ने किया शानदार डेब्यू
The Archies ने सेट डिज़ाइन, कॉस्ट्यूम, सिनेमैटोग्राफ़ी और ऑर्ट डिपॉर्टमेंट के मामले में भी इंडिया में ला-ला-लैंड जैसा माहौल रच दिया है। वहीं, ‘वा-वा-वुम’ टीन एथेंम बनने वाला है, सॉन्ग ‘ढिशूम ढिशूम’ भी काफी बढ़िया है, ‘एवरीथिंग इज़ पॉलिटिक्स’ भी काफी नया और हटके है। ‘रॉक एंड रोल’ का अंदाज़ और उसकी कोरियोग्रॉफी एकदम शानदार है। बात अगर इस फिल्म में एक्टिंग की करें तो सारी निगाहें सुहाना खान पर टिकी हुई थीं। वेरोनिका के किरदार में सुहाना को देखकर आपको यही लगेगा कि एक्टिंग के मामले में बेटी पिता पर ही गई है। सुहाना फर्स्ट हाफ में स्टाइल और सेकेंड हाफ में इमोशन्स और इंटेसिटी दिखती नज़र आईं।
बाकी स्टारकास्ट की परफॉरमेंस
वहीं, खुशी कपूर फिल्म में बेट्टी कपूर बनी हुई हैं। उनकी बोलती आंखें भी फैंस का दिल जीत लेंगी। अगस्त्या नंदा को फिल्म में देखकर ऐसा लगा जैसे वो अपने डेब्यू की पूरी तैयारी कर मैदान में उतरे हैं। वेदांग का स्वैग और कॉन्फिडेंस भी फिल्म में देखने को मिला। युवराज मेंडा भी कमाल की परफॉर्मेंस देते दिखे। मिहिर आहुजा ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया। विनय पाठक, ल्यूक केनी, एली खान, तारा शर्मा ने भी अपने फिल्म में खास योगदान दिया है। The Archies एक ऐसी कहानी है जसी आपको मिस नहीं करना चाहिए।
The Archies को 3.5 स्टार।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
42 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines