हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

The 50: फराह खान का रियलिटी शो 'द 50' कब और कहां देगा दस्तक? जानें कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

The 50: फराह खान का अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसे लेकर चर्चाएं और तेज हो गई है. चलिए आपको भी शो की थीम से लेकर शो की रिलीज डेट तक सब बताते हैं.

विज्ञापन
सुर्खियों में छाया फराह खान का रियलिटी शो 'द 50'

The 50: मशहूर फिल्ममेकर फराह खान का अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ चर्चाओं में बना हुआ है. इस शो की थीम ‘स्क्विड गेम्स’ पर बेस्ड है, वहीं इस शो का पहला लुक ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले पर जारी किया गया था. पहले लुक के बाद से ही ये शो सुर्खियों में बना हुआ है. पहले 2 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. वहीं शो की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. चलिए आपको भी बताते हैं ये रियलिटी शो कब और कहां दस्तक देगा?

कब और कहां देखें शो?

रियलिटी शो ‘द 50’ को फराह खान होस्ट करती नजर आएंगी. जो शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी. साथ ही फराह किसी भी कंटेस्टेंट्स का पक्ष नहीं लेती नजर आएंगी. फराह खान के इस रियलिटी शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ‘द 50’ 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा. वहीं मेकर्स ने शो के पहले 2 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर दिए हैं. पहला कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस एक्टर करण पटेल हैं. हाल ही में करण पटेल ने इस शो का हिस्सा होने को लेकर भी बात की थी और खुद को खुशकिस्मत भी बताया था. वहीं दूसरा कंफर्म कंटेस्टें फैजल शेख हैं.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 28 मिनट की क्राइम थ्रिलर, जिसमें बीवी से धोखा खाने के बाद भी पति ने निभाया फर्ज; IMDb पर टॉप रेटिंग

विज्ञापन

शो के कंटेस्टेंट्स

वहीं अब करण पटेल और फैजल शेख के साथ-साथ और कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार शो में करण के साथ-साथ विवियन डीसेना, जय भानुशाली, ओरी, मल्लिका शेरावत, अंशुला कपूर, बसीर अली, प्रिंस नरूला, धनश्री वर्मा, गौतम गुलाटी, शिव ठाकरे, मनीषा रानी, सबा आजाद, श्वेता तिवारी और दिव्या अग्रवाल के होने की चर्चाएं तेज हैं. धीरे-धीरे मेकर्स सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हटाते नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: कभी कपड़े उधार मांगकर ऑडिशन देती थीं ‘मिर्जापुर’ की भाभी, फिर एक सीरीज से चमकी किस्मत और बन गईं OTT क्वीन

विज्ञापन

क्या है शो की थीम?

शो की थीम के बारे में बात करें तो इस शो में 50 सेलेब्स हिस्सा लेंगे और शो के 50 एपिसोड्स टेलीकास्ट होंगे. शो के इन कंटेस्टेंट्स महीनों तक अपने परिवार और दोस्तों से दूर एक जगह लॉक किया जाएगा और अलग-अलग टास्क दिए जाएंगे. वहीं हर एपिसोड में कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी होता रहेगा. आखिर में जो कंटेस्टेंट लास्ट तक बचेगा वो शो का विनर बन जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola