Thamma VS Ek Deewane ki Deewaniyat Advance Booking: इस दिवाली 2025 बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का जबरदस्त क्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. दो जॉनर की फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ तो दूसरी हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आ रही है. दोनों ही फिल्मों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में आपको दोनों की एडवांस बुकिंग में हुई कमाई के बारे में बता रहे हैं. चलिए बताते हैं अभी तक किसका जलवा बरकरार है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की काफी धीमी चाल से एडवांस बुकिंग चल रही है. फिल्म ने ‘थामा’ के मुकाबले खास कलेक्शन नहीं किया है. मगर कछुए की चाल से वह एक करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म ने आर्टिकल लिखे जाने तक 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ही मूवी 2.36 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra के मां बनने पर खुशी से झूमीं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड सितारों ने भी दी बधाई
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘थामा’ की एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने के लिए मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी इंडिया में 3 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हालांकि, फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ ही 6.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के मुकाबले आयुष्मान की फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जबकि दिवाली के इस वीकेंड में आज का दिन भी इसके पास है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म दिवाली के वीकेंड का फायदा उठा पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कमाल, 18वें दिन फिर बढ़ी कमाई; जानें Dude का क्या हाल
‘थामा’ वर्सेज ‘एक दीवाने की दीवानियत’
बहरहाल, अगर ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बारे में बात का जाए तो दोनों ही फिल्मों के जरिए दर्शकों को स्क्रीन पर नई जोड़ी देखने के लिए मिलने वाली है. ‘थामा’ के जरिए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं. वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के जरिए हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा साथ में पहली बार रोमांस करते दिखेंगे. इतना ही नहीं, जहां एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है तो वहीं दूसरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ऐसे में इस दिवाली दो जॉनर की फिल्म रिलीज हो रही है, जिसे देखने दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा. इस दिवाली दर्शकों के पास दो शानदार ऑप्शन होंगे. ऐसे में देखना होगा कि दोनों में से बाजी कौन मारता है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: मां बनने के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगी ये एक्ट्रेसेस, एक ने तो आज ही दी है गुड न्यूज
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines