Thamma-Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने एक-साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है. ऑडियंस को दोनों ही मूवीज का बेसब्री से इंतजार था. वहीं आयुष्मान और हर्षवर्धन राणे ने दिवाली के मौके पर अपनी-अपनी मूवीज को रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया है. सोशल मीडिया पर भी ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. दिवाली की छुट्टियों के बीच रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को ऑडियंस का काफी प्यार भी मिला. चलिए जानते हैं ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
थामा ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.50% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 15.76%, दोपहर के शो 39.81%, शाम के शो 42.91% और रात के शो 39.50% रहे. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिलने वाला है. ऑडियंस में फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी अच्छा बज बना हुआ था. अब लग रहा है कि ये फिल्म भी इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Thamma एक्टर आयुष्मान खुराना की कितनी है नेटवर्थ? लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन देख उड़ा जाएंगे होश
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की. रिलीज से पहले इस मूवी को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. लेकिन आंकड़ों के हिसाब से लग रहा है कि ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में से बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की दिवाली ज्यादा अच्छी रही. बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से 15.5 करोड़ ज्यादा कमाई की. इसके मुताबिक आयुष्मान खुराना की मूवी ने हर्षवर्धन राणे की मूवी को धूल चटा दी है.
यह भी पढ़ें: Advance Booking: ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के छुड़ाए छक्के, जानिए एडवांस बुकिंग में किसका कैसा है हाल
मूवीज की कास्ट
‘थामा’ की कास्ट की बात करें तो, इस हॉरर कॉमेडी मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. इनके साथ ही परेश रावल, गीता अग्रवाल शर्मा और फैसल मलिक मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं दूसरी ओर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आई हैं. ‘थामा’ जहां एक हॉरर कॉमेडी है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में आपको रोमांस देखने को मिलेगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines