Thamma Ayushmann Khurrana Networth: बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म थामा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के बाद से ही आयुष्मान खुराना चर्चाओं में छा गए हैं. एक्टर की नेटवर्थ भी सुर्खियों में आ गई है. आयुष्मान खुराना के फैंस जानना चाहते हैं कि वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं. वहीं ट्रेलर में भी आयुष्मान को वैम्पायर किरदार में देखकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. एक्टर के फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. तो चलिए फिल्म से पहले आज हम आपको आयुष्मान खुराना की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं एक्टर कितनी संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हैं?
अपकमिंग फिल्म ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टेज एंकर के तौर पर की थी. आज एक्टर की मूवीज की लिस्ट में ‘बधाई हो’, ‘आर्टिकल 15’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बाला’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं. अपकमिंग मूवी ‘थामा’ में आयुष्मान एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं जो एक वैम्पायर का किरदार है. नए किरदार में आयुष्मान को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की Thama कब होगी रिलीज? टीजर में नवाजुद्दीन के डायलॉग ने लूटी लाइमलाइट
कितनी है नेटवर्थ?
‘थामा’ एक्टर की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 90 से 100 करोड़ के मालिक हैं. एक्टर की ये इनकम फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से है. रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान एक फिल्म के लिए 10 करोड़ की मोटी रकम चार्ज करते हैं. इसके साथ ही आयुष्मान लग्जरी गाड़ियों के शौकीन भी हैं. उनके पास 2.80 करोड़ की मर्सिडीज-मेबैक, 74.50 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, 48.96 लाख रुपये की ऑडी ए4 और 3.20 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसी महंगी गाड़ियां हैं. वहीं पंचकुला में एक्टर का 9 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट भी है.
यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana के 7 गाने सुन एक्टिंग के साथ उनकी आवाज से भी होगा प्यार, टैलेंट की हैं मिसाल
कब रिलीज होगी ‘थामा’?
एक्टर की अपकमिंग मूवी ‘थामा’ की कास्ट की बात की जाए तो आयुष्मान के साथ-साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल है. थामा के अलावा इस यूनिवर्स में ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines