Thalapathy Vijay Viral Video: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विजय, फैंस की भारी भीड़ के बीच फंस गए हैं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘जननायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट
जानकारी की मानें तो थलपति विजय आज संडे रात मलेशिया से चेन्नई लौटे थे. अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जननायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होने गए थे. इस दौरान जब वो वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर एक्टर के आते ही बड़ी संख्या में फैंस और उनके चाहने वाले पहुंच गए, जिससे एक्टर फैंस की भारी भीड़ के बीच फंस गए.
अभिनेता का संतुलन बिगड़ा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे लेकर कहा जा रहा है कि वीडियो में अभिनेता का संतुलन बिगड़ा और वो अचानक से गिर गए. इसके बाद अभिनेता को आनन-फानन में कार में बिठाया गया. ये सुनने के बाद विजय के फैंस चिंता में आ गए, लेकिन घबराने की बात नहीं हैं और एक्टर बिल्कुल ठीक हैं.
इंटरनेट पर वीडियो हो रहा वायरल
अब सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियोज पर अब यूजर्स भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो एक बार को तो हर कोई हैरान रह गया. वीडियो में विजय के फैंस की भारी भीड़ नजर आ रही हैं.
कई स्टार्स के साथ हो चुका है ऐसा
हालांकि, इसके बाद जब विजय कार में बैठ गए और वहां से चले गए, तो लोगों ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि ना सिर्फ बल्कि इसके पहले भी कई स्टार्स के इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कलाकार फैंस की भारी भीड़ के बीच फंसे नजर आए. हाल ही में हर्षवर्धन राणे, सामंथा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिस पर फैंस ने अपना-अपना रिएक्शन दिया था.
यह भी पढ़ें- Naagin 7 में इच्छाधारी नागिन से लेकर किसने निभाया कौन-सा किरदार? जानिए स्टार कास्ट
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines