Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 4 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अपने पैर मुश्किल से जमा रखे हैं। फिल्म की कमाई में उछाल जरुर आया था, लेकिन मंडे को फिर से इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
चौथे दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरुआती अनुमान है और इनमें बदलाव संभव है। इसी के साथ अब इस फिल्म की टोटल कमाई 30.85 करोड़ रुपये हो जाएगी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये हैं। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इसके लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि मेकर्स को वेलेंटाइन डे से उम्मीदें हैं कि इस दिन फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है और ये अच्छा कारोबार कर सकती है।
जाह्नवी कपूर का कैमियो
बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन अराधना शाह और अमित जोशी ने किया है। शाहिद कपूर रोबोट प्रोग्रामर और कृति सेनन एक एआई रोबोट का रोल इस फिल्म में निभाती नजर आ रही हैं। रॉम-कॉम फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का भी शानदार कैमियो है, जो फिल्म बहुत दमदार है।
रोबोट और AI का कॉन्सेप्ट
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में विदेशी फिल्मों की शैली को अपनाया गया है। इस फिल्म में रोबोट और AI का भी शानदार कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जो ज्यादातर बाहरी फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन अब हिंदी सिनेमा ने भी इसे अपनाया है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई पर वेलेंटाइन का असर होगा या नहीं। क्या ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ अपनी लागत निकाल पाएगी? इन सब सवालों के जवाब तो अब वक्त के साथ ही मिलेंगे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines