Raghav Juyal: जब भी बात डांस कोरियोग्राफर की आती है तो पूरे देश की जुबान पर 3 ही नाम आते हैं। ये तीनों नाम हैं उन आइकोनिक जज के जो DID (Dance India Dance) के समय से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। गीता कपूर (Geeta Kapoor), टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और रेमो डिसूजा (Remo D’souza) ये तीनों आज भी लोगों के फेवरेट हैं। वहीं, अब सालों बाद टेरेंस लुईस ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
टेरेंस लुईस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
टेरेंस लुईस ने एक किस्सा बताया है कि कैसे राघव जुयाल (Raghav Juyal) के कारण एक बार गीता कपूर और रेमो डिसूजा को बेहद गालियां पड़ी थीं। ये किस्सा DID से ही जुड़ा हुआ है। आपको बता दें, राघव जुयाल को लोग तब से जानते हैं जब वो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 3’ (Dance India Dance 3) में ऑडिशन देने आए थे। अब इसी ऑडिशन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा टेरेंस लुईस ने भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में बताया है।
रेमो और गीता को पसंद नहीं आया था राघव का ऑडिशन
टेरेंस लुईस ने खुलासा किया है कि इस शो में आने के पहले से वो राघव जुयाल को जानते थे। भारती ने टेरेंस लुईस से सवाल किया कि उन्होंने सुना है कि राघव सबसे पहले उनके पास गए थे, क्या ये सच है? तो टेरेंस ने हामी भरते हुए कहा, ‘हां, मेरे पास आया था। फिर उसने बोला सर सुना है कि आप DID 3 कर रहे हो? मैंने बोला- हां राघव। तो उसने बोला- सर मेरी बात चलाओ न।’ टेरेंस ने इसके बाद राघव से कहा था कि वो बोल देंगे कि राघव ऑडिशन देंगे। इसके बाद राघव ऑडिशन के लिए गए, सभी ने देख लिया और टेरेंस को तो उनका परफॉरमेंस बहुत पसंद भी आया था क्योंकि वो जानते थे कि राघव अच्छा करेंगे। लेकिन रेमो और गीता को वो पसंद नहीं आया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सारा के गेम में दिखे 5 बदलाव, पहले मास्टरस्ट्रोक का बंपर फायदा
लोगों ने राघव के लिए रेमो और गीता को दी थीं गालियां
टेरेंस ने बताया कि उन दोनों को लगा था कि राघव ठीक-ठीक हैं क्योंकि उस सीजन में बड़े-बड़े डांसर आए थे जो प्रोफेशनल थे। ऐसे में राघव पीछे हो गए। हालांकि, राघव उस दौरान भी उल्टा टेरेंस को ये कह रहे थे कि आप अफसोस मत करो। फिर अचानक 6 हफ्ते बाद राघव का ऑडिशन एपिसोड ऑन एयर हुआ तो लोगों की गालियां पड़ने लगीं। लोगों ने ये कहा कि कितने पागल जज हैं कि इन्होंने इस बंदे को नहीं लिया और वो सब काफी वायरल हो गया। राघव इतने बेबाक थे कि लोगों को उनकी पर्सनालिटी बहुत पसंद आई। इसके बाद ऑडिशन में फेल होने के बावजूद उन्हें न सिर्फ मौका मिला बल्कि ऑडियंस ने उन्हें सिर-आंखों पर बिठा लिया।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines