Tere Ishq Mein vs Gustaakh Ishq BOX Office Collection Day 3: इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो फिल्मों को रिलीज किया गया और दोनों ही रोमांटिक ड्रामा फिल्में रहीं. इसमें पहली धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ थी तो दूसरी विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ को रिलीज किया गया. दोनों ही फिल्मों के बीच मुकाबला देखने के लिए मिला. ऐसे में पहले वीकेंड की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की है.
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी शुरुआत की. फिल्म ने 16 करोड़ रुपए की कमाई पहले दिन की. इसके बाद वीकेंड तक इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने पहले वीकेंड पर हाफ सेंचुरी लगा दी है. दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि पहले रविवार को 18.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 51.75 करोड़ तक पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से बाहर हुए शहबाज, अमाल मलिक का बुरा हाल, नेशनल टीवी पर रो पड़े सिंगर
पहले वीकेंड ‘गुस्ताख इश्क’ का कैसा रहा हाल?
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को भी इसी के साथ ही रिलीज किया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी हालत कुछ ठीक नहीं है. फिल्म वीकेंड पर दो करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई है. इसकी कमाई लाखों में हो रही है और इसका हाल बहुत अच्छा दिख नहीं रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख तो दूसरे दिन 45 लाख की कमाई. इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई और इसकी कमाई रविवार को गिरकर 21 लाख तक पहुंच गई. अंत में फिल्म की कुल कमाई 1.16 करोड़ रुपये रही. ऐसे में इस फिल्म की हालत पहले वीकेंड काफी खस्ता दिखी.
यह भी पढ़ें: Weekend Ka Vaar: शहबाज हुए बेघर, शो को मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स
बहरहाल, धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले हफ्ते कमाल का प्रदर्शन किया. ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म पहले वीकडेज में कितना कलेक्शन कर पाती है. साथ ही अपने मंडे टेस्ट में भी पास हो पाती है या नहीं. वहीं, बात की जाए ‘गुस्ताख इश्क’ की तो इसकी वीकेंड पर हालत देखकर लग नहीं रहा कि ये वीकडेज में कुछ अच्छा कर पाएगी. बाकी देखना होगा कि आने वाले दिनों दोनों फिल्में कैसा परफॉर्म करती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से बाहर आते ही Ashnoor Kaur को मिला सुकून, शेयर किया पहला रिएक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
29 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines