रामानंद सागर के ऐतिहासिक टीवी सीरियल ‘रामायण’ हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. राम-सीता लक्ष्मण से लेकर लव-कुश तक इस सीरीयल का हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा रहा है. इससे जुड़े काफी किस्से और कहानियां भी रही हैं. अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था और लोग इन्हें आज भी भगवान के जैसे पूजते हैं. ऐसे में आज आपको लव-कुश के बारे में बता रहे हैं कि इस यादगार रोल को प्ले करने वाले वो चाइल्ड आर्टिस्ट कौन थे और आज कल कहां हैं.
शत्रुघन सिन्हा के बेटे थे लव-कुश के लिए पहली पसंद
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लव-कुश का रोल प्ले करने वाले कलाकार कोई और नहीं बल्कि स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षत्रदे थे. बताया जाता है कि इसके पहले रामानंद सागर ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुड़वां बेटों, लव और कुश सिन्हा को कास्ट करने के बारे में सोचा था. लेकिन उनका ये सोचना सफल नहीं हो पाया था. अंत में रामानंद सागर ने महाराष्ट्र के दो लड़कों स्वप्निल जोशी को कुश और मयूरेश क्षत्रमाडे को लव के रोल में कास्ट किया था और उनकी मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था. रामानंद सागर ने एक इंटरव्यू में लव कुश के बारे में बात करते हुए बताया था कि दोनों असल जिंदगी में काफी शरारती थे. कई बार तो ऐसा होता था कि वह शूटिंग से भी इनकार कर देते थे.
यह भी पढ़ें: ‘इस्लाम के खिलाफ है…’, नुसरत भरूचा ने महाकाल मंदिर में की पूजा, चढ़ाया जल तो भड़के मौलाना ने बताया ‘पाप’
सांप से डराते थे रामानंद सागर
रामानंद सागर ने लव-कुश से जुड़ा एक और किस्सा साझा किया था. उन्होंने बताया था कि एक सीन की शूटिंग के लिए वह सेट पर सांप ले आए थे. जब एक सांप टोकरी से फिसल गया तो लड़के डर गए थे. तभी से रामानंद सागर ने खुली हुई सांपों की टोकरी को एक मजाकिया तरीके से उन्हें डराने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. जब भी वो शरारत करते तो वह टोकरी का थोड़ा सा ढक्कन खोल देते थे. इससे वह अनुशासन में आ जाते थे. डायलॉग्स भी सही से बोलने लगते थे.
यह भी पढ़ें: KBC 17 का दूसरा करोड़पति, CRPF जवान ने सेकंड भर में दिया 1 करोड़ के सवाल का जवाब, बिग बी भी शॉक्ड
कहां हैं लव-कुश?
बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के लव-कुश के बारे में बात की जाए तो स्वप्निल जोशी यानी कि कुश मराठी के लोकप्रिय एक्टर हैं. स्वप्निल ‘मितवा’, ‘दिशवारी’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं दूसरे मयूरेश क्षत्रमाडे न्यू जर्सी में हैं और बड़े पद पर काम कर रहे हैं. वह विदेश की बड़ी कंपनी में सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं. वह एक कमाल के राइटर भी हैं. उन्होंने दो विदेशी लेखकों के साथ ‘स्पाइड एंड डेवलपमेंट’ किताब लिखी थी.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
11 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines