TV 1st. Horror Show: टीवी पर कॉमेडी-हॉरर, रोमांटिक और फैमिली ड्रामा के कई शोज देखने को मिले हैं. टेलीविजन पर आने वाले ज्यादातर शो को पसंद किया जाता था. अगर छोटे पर्दे के पहले हॉरर शो की बात करें तो ज्यादातर सभी कहेंगे कि ‘आहट’ टेलीविजन का पहना हॉरर शो था, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके पहले भी एक हॉरर शो आया था, जिसे छोटे पर्दे पर डरावने शोज की नींव रखी थी. आइए जानते हैं इसके बारे में…
80 के दशक का पॉपुलर शो
टीवी पर आने वाले इस शो का नाम ‘किले का रहस्य’ था. 80 के दशक में इस शो ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. दूरदर्शन पर आने वाले पॉपुलर हॉरर शो ‘किले का रहस्य’ ने टीवी की दुनिया में हॉरर शोज की शुरुआत की थी. साल 1989 में आने वाले इस शो का हफ्ते में एक ही दिन ऑनएयर किया जाता था, जिसका हर किसी को इंतजार रहता था.
सस्पेंस से भरा हर एपिसोड
टीवी का ये शो सस्पेंस से भरा हुआ था और इसका हर एक एपिसोड सस्पेंस छोड़ जाता था. इसलिए भले ही शो हफ्ते में एक बार आता था, लेकिन हर कोई इसका इंतजार करता था. शो के एक एपिसोड को देखने के बाद हर कोई यही सोचता था कि अब इसके अगले एपिसोड में क्या होगा?
पीयूष मिश्रा लीड रोल में
इस शो के एक्टर की बात करें तो शो में पीयूष मिश्रा लीड रोल में नजर आए थे. शो में उनके साथ वीरेंद्र सक्सेना भी अहम रोल में थे. इसके अलावा अगर शो की कहानी की बात करें तो इस शो में एक शापित और सुनसान किले की कहानी थी. इस किले को भुतहा कहा जाता था. इस किले को लेकर कहा जाता था कि जो भी इसके अंदर जाएगा, उसकी पीठ पर इंसानी हाथों की छाप आ जाएगी.
आईएमडीबी रेटिंग
इतना ही नहीं बल्कि उस इंसान के साथ अजीबें चीजें होती थी और उसका अंत भी बेहद चौंकाने वाला होता था. टीवी का ये शो दूरदर्शन पर रात 11 बजे आता था और देखने वालों में डर का माहौल होता था, लेकिन फिर भी लोग इसे देखना पसंद करते थे. शो की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 8.9 की तगड़ी रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 की रिलीज से पहले क्यों ट्रोल हुईं Rani Mukerji, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines