रामानांद सागर की ‘रामायण’ आज भी लोगों के जहन में है. सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं बल्कि इसका एक-एक सीन काफी पसंद किया जाता है. लोग आज भी टीवी पर इस शो को बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं. ‘रामायण’ के राम-सीता से लेकर लक्ष्मण तक जैसे किरदारों ने लोगों के दिलों खास जगह बनाई. ऐसे में रावण का किरदार भी काफी दमदार रहा था. वहीं, मेघनाद को भी घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी. ऐसे में आज आपको ‘मेघनाद’ के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें शो में तराशने का काम रामानंद सागर ने किया था. उन्हें इस शो से पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन उनकी मौत काफी दर्दनाक रही थी.
दरअसल, ‘रामायण’ में मेघनाद का रोल प्ले करने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि विजय अरोड़ा थे. उन्होंने करियर की शुरुआत तो फिल्मों से की थी. उन्हें कई साल काम के बाद भी वैसा स्टारडम नहीं मिला था, जो रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण को मिला था. लेकिन, मेघनाद के किरदार ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता मिली थी, जो जिंदगी भर उनके साथ रही. आलम ये तक हो गया था कि राजेश खन्ना भी उनके स्टारडम से डरने लगे थे. लेकिन विजय की दर्दनाक मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: ‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात
गोल्ड मेडलिस्ट थे विजय अरोड़ा
विजय अरोड़ा FTII पुणे के गोल्ड मेडलिस्ट थे. 1971 में उन्होंने इससे पास होने के बाद 1972 में रीना रॉय स्टारर ‘जरूरत’ से फिल्मों में करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद एक्टर ने कई और फिल्मों में काम किया था. इसमें ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इस मूवी के बाद विजय अरोड़ा के करियर में फिल्मों की लाइन तक लग गई थी. उन्होंने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस संग काम किया. इसमें परवीन बॉबी, जीनत अमान, बिंदिया गोस्वामी और मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं.
स्टारडम से डरने लगे थे राजेश खन्ना
विजय अरोड़ा की पॉपुलैरिटी इस कदर हो गई थी कि राजेश खन्ना तक को डर सताने लगा था. एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बात को माना भी था कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में कोई उनकी जगह ले सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ विजय अरोड़ा हैं. हालांकि, विजय को फिल्मों में ऐसा मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसकी हर किसी को चाहत होती है.
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा
‘रामायण’ में कैसे मेघनाद बने थे विजय अरोड़ा?
अब अगर ‘रामायण’ में मेघनाद के रोल को लेकर विजय अरोड़ा के बारे में बात की जाए तो इसके पीछे की काफी दिलचस्प कहानी रही है. विजय ने रामानंद सागर के प्रोडक्शन हाउस ‘सागर आर्ट्स’ के साथ काफी समय तक किया. इस बीच वह रामानंद सागर विजय अरोड़ा टीवी सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ जैसे एपिसोड्स में भी नजर आए. बताया जाता है कि रामानंद भी विजय के फैन थे. उनकी कदकाठी अच्छी खासी थी. इसकी वजह से ही रामानंद सागर ने विजय अरोड़ा को मेघनाद का ऑफर दे दिया था.
मिस इंडिया से की थी शादी
बहरहाल, अगर विजय अरोड़ा के पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. अगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने मिस इंडिया दिलबर देबरा से की थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम फरहाद है. लेकिन विजय की मौत के बाद दिलबर बुरी तरह से टूट गई थीं. वो चीजों को भूलने लगी थीं. अजीब हरकतें करने लगी थीं, जिसके बारे में खुद उनके बेटे फरहाद ने बताया था. उन्होंने मुंबई मिरर से बात करते हुए 2009 में बताया था कि दिलबर चीजों को भूलने लगी थीं. वह रोती रहती थीं और डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. कभी चीखती तो कभी चिल्लाते हुए नजर आती थीं.
यह भी पढ़ें: टीवी से बनी स्टार, बिग बॉस से मिली अलग पहचान; भोजपुरी-बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी ये हसीना
विजय अरोड़ा की हुई थी दर्दनाक मौत
इसके साथ ही विजय अरोड़ा की मौत की बात की जाए तो उनका अंत काफी दर्दनाक था. उनकी कैंसर की वजह से मौत हुई थी. उन्हें जब इसके बारे में बता चला तो वो लास्ट स्टेज पर कैंसर से जूझ रहे थे. तब डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता. विजय अरोड़ा ने साल 2007 में अंतिम सांस ली थी. बताया जाता है कि उन्हें पेट की बीमारी थी. कहा जाता है कि वो पेट का कैंसर था, जिससे वह काफी समय तक जूझते रहे थे. फिर अपने घर पर अंतिम सांस ली थी.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines