75 years Of Mithun Chakraborty: टीवी सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में हर दिन कुछ ना कुछ नए अपडेट्स सामने आते हैं. कई बार सेलेब्स खुद से जुड़े गुजरे जमाने के किस्से साझा करते हैं तो कई बार किसी कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से शो हेडलाइन्स में आ जाता है. ऐसे में अब इसी शो में मिथुन चक्रवर्ती के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया. इस दौरान उनके दोनों बेटे भी आए. शो में मिथुन की कुछ पुरानी यादें भी ताजा हुईं, जिससे सुनने के बाद एक्टर काफी इमोशनल दिखे. इसी दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने एक तुर्की फैन से जुड़ा किस्सा भी सुनाया, जो शादीशुदा एक्टर से शादी के लिए इंडिया आ गई थी.
‘इंडियन आइडल 16’ में मिथुन चक्रवर्ती को लेकर आदित्य नारायण ने किस्सा सुनाया. आदित्य ने शो में पहले तो मिथुन के फेवरेट गाने के बारे में पूछा. इस पर सभी सोचने लगे फिर होस्ट ने कहा कि ‘र्की…तुर्की और तुर्की.’ ये अजीब सा गाना सुनकर किसी को कुछ समझ नहीं आता है. इस पर आदित्य उन दो लड़कियों से जुड़ा किस्सा बताते हैं, जो मिथुन के लिए इंडिया आ गई थीं और इसी में से एक ने शादीशुदा एक्टर का शोदी के लिए प्रपोज कर दिया था. आदित्य ने बताया कि वो मिथुन के प्यार में इस कदर पागल थीं कि पहली बार तो मिलकर चली गई थीं लेकिन कुछ समय के बाद वो भी फिर से इंडिया गई थीं. उसमें से एक ने तो एक्टर को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थे.
यह भी पढ़ें: 2025 की वो फ्लॉप फिल्म, जो 2026 में दूसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड, IMDb पर भी मिली है तगड़ी रेटिंग, आपने देखी?
फिर मिथुन चक्रवर्ती ने पहनाई रिंग और किया वादा…!
इतना ही नहीं, होस्ट ने आगे खुलासा किया कि मिथुन चक्रवर्ती को जब तुर्की लड़की ने प्रपोज किया तो उन्होंने बदले में रिंग पहनाकर वापस भेज दिया. इस पर मिथुन ने बताया कि उस वक्त उनका करियर पीक पर चल रहा था और वो शादीशुदा भी थे. उस समय उनसे दो लड़कियां तुर्की से मिलने के लिए आई थीं. पहले वो उनसे मिलकर चली गई थीं लेकिन फिर कुछ सालों में बाद में दोबारा एक्टर से मिलने के लिए पहुंचीं. उसमें से एक लड़की अभिनेता से शादी करना चाहती थी. मिथुन ने कहा कि उन्होंने पहले अपनी पत्नी से पूछा तो वो पहले तो नाराज हो गई थीं लेकिन फिर उनकी बात को समझा.
यह भी पढ़ें: सिनेमा के इस सुपरस्टार ने पोते को दिया अपना नाम, कभी अपनाने से भी कर दिया था इनकार
मिथुन ने बताया कि उनसे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने लड़की को रिंग पहना दी और कहा कि यहां ऐसे ही शादी होती है. अभिनेता ने उनसे वापस तुर्की जाने और इंतजार करने के लिए कहा. साथ ही ये भी कहा कि सारा काम निपटाकर वो उनके पास आएंगे. इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगे. मिथुन ने बताया कि अब उस तुर्की फैन की शादी हो चुकी है और जब बात होती है तो वो इस पागलपन को याद करके बहुत हंसती हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines