अमिताभ बच्चन का टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 17 इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में अक्सर बिग बी कोई ना कोई किस्सा और कहानियां शेयर करते रहते हैं. कई बार कोई ना कोई कंटेस्टेंट खुद से जुड़े स्ट्रगल्स की कहानी शेयर कर बिग बी को इमोशनल कर देते हैं लेकिन, इस बार मामला थोड़ा अलग है. इस सीजन का दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है, जिसने 1 करोड़ के सवाल का सेकंड भर में बिना झिझक के जवाब दे दिया है और अगले पड़ाव पर पहुंच गया है.
दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सीआरपीएफ के जवान बिप्लब पहुंचे. उनकी जनरल नॉलेज और गेम खेलने के तरीके ने बिग बी को भी हैरान कर दिया. वह 1 करोड़ रुपये शो में जीत चुके हैं. वह रांची हैं और सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं. इस शो का एक प्रोमो भी शेयर किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन बिप्लब बिस्वास के एक करोड़ रुपये जीतने का ऐलान करते हैं.
CRPF इंस्पेक्टर हैं बिप्लब बिस्वास
बीते एपिसोड में बिप्लब बिस्वास के साथ गेम शुरू हुआ. वो फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर हॉटसीट पर बैठे. उन्होंने सीट पर बैठने से पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से कहा कि वह उनसे गले मिलना चाहते हैं और बिग बी ने उनकी भी मुराद पूरी की. बिप्लब बिस्वास फिलहाल के लिए छत्तीसगढ़ के बिजापुर में पोस्टेड हैं. उन्होंने अपना दर्द बयां किया कि उन्हें किस तरह से सर्वाइव करना पड़ता है. वहीं, जवानों के बलिदानों का भी जिक्र करके वह इमोशनल हो जाते हैं. बिग बी भी उन्हें संभालते हैं.
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें पुराने जन्म से जुड़ा रहस्य; एक के बाद एक इंसान की चढ़ रही बलि!
1 करोड़ के सवाल तक बिप्लब का सफर
गेम शुरू हुआ तो बिप्लब ने तेजी से इसे खेला और सभी सवालों का जवाब दिया. बिना लाइफ लाइफ का इस्तेमाल किए उन्होंने 5 लाख जीते. उनकी समझदारी और नॉलेज से बिग बी इंप्रेस हो जाते हैं. बिग बी भी उन्हें खाने पर परिवार के साथ खाने पर आमंत्रित भी किया. 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल लिया. 25 लाख के सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. फिर 50 लाख के सवाल पर भी 50-50 वाली लाइफ लाइन ली. फिर आई 1 करोड़ के सवाल का बिना देरी किए जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: Nayanthara First Look: हाथ में बंदूक और गजब स्वैग, ‘टॉक्सिक’ से पहले नहीं देखा होगा नयनतारा का ऐसा लुक
बिप्लब बने केबीसी 17 के दूसरे करोड़पति
बिप्लब केबीसी 17 के दूसरे करोड़पति बन गए हैं. उन्होंने जब एक करोड़ का सवाल सुना तो कहा कि वह समय नहीं बर्बाद नहीं करना चाहते हैं और झट से ऑप्शन डी के साथ जाएंगे. इसे सेकंड भर में बिप्लब ने जवाब लॉक कराया. बिग बी उनके जवाब से हैरान थे. एक करोड़ के साथ ही उन्हें एक कार भी मिली है. वह शो के रोलओवर कंटेस्टेंट बने. अब उनसे 7 करोड़ के लिए सवाल पूछा जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इसका जवाब दे पाते हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
11 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines