अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो ‘केबीसी 17’ अपने अंतिम पड़ाव में है. शो का आखिरी एपिसोड भी शूट हो चुका है. वहीं, अब इसके एपिसोड से अगस्त्य नंदा का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें अगस्त्य और सिमर भाटिया अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन के लिए आते हैं और इस दौरान बिग बी के नाती कुछ ऐसा करते हैं, जिसके बाद अमिताभ बच्चन भी उनके मजे ले लेते हैं. वह कहते हैं कि आपने तो कभी ऐसा पहले नहीं किया था.
दरअसल, ‘केबीसी 17’ के प्रोमो वीडियो में देखने के लिए मिलता है कि स्टेज पर आने के बाद अगस्त्य और सिमर बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठते हैं. इस दौरान सिमर भाटिया अपने कपड़े को संभालती हैं. लेकिन वह हैंडल नहीं कर पाती हैं. ऐसे में अगस्त्य उनके पल्लू को पकड़कर संभालने में मदद करते हैं तो इसे देखकर अमिताभ बच्चन को खुशी होती है. अमिताभ बच्चन उन्हें पहले तो बधाई देते हैं. फिर कहते हैं कि उन्होंने नोटिस किया कैसे अगस्त्य ने उनकी साड़ी के पल्लू को पकड़ने में मदद की. बिग बी कहते हैं कि उनके नाती को उन्होंने पहले ऐसा करते हुए कभी देखा नहीं. इसकी क्या वजह हो सकती है?
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स में डराएगी ये हॉरर थ्रिलर सीरीज, सीन्स देख अंधेरे से भी लगेगा डर! प्राइम वीडियो पर मौजूद
अगस्त्य ने सिमर को बिग बी को लेकर डराया
शो की शुरुआत होती है तो सिमर से अमिताभ बच्चन से सवाल किया कि उन्हें हॉट सीट पर बैठकर कैसा लग रहा है. तो वह कहती हैं कि उन्हें अच्छा लग रहा है. वह अगस्त्य की उस बात का भी जिक्र करती हैं और बताती हैं कि कैसे अगस्त्य ने उन्हें कहा था कि उन्हें बिग बी के सामने डेकोरम मेंटेन करना होगा. इस पर अमिताभ उनसे कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है. वो जो करना चाहती हैं वो कर सकती हैं. एक्टर ने उन्हें कंफर्टेबल रहने की बात भी कही. सिमर ये भी बताती हैं कि अगस्त्य सेट पर उनका ध्यान रखते थे. इस पर बिग बी उन्हें फिर से चिढ़ाते हैं और बोलते हैं कि वो ऐसा भी करते थे क्या बात है?
यह भी पढ़ें: ‘लव यू पापा…’, New Year 2026 पर ईशा देओल को Ikkis स्टार धर्मेंद्र की सताई याद; खास पोस्ट किया शेयर
अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शो में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट भी दिया. वह हीमैन को यादकर भावुक हो जाते हैं. अमिताभ और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. बहरहाल, अगर ‘इक्कीस’ की बात की जाए तो ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. अगस्त्य और सिमर भाटिया इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म को नए साल 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिल रहा है.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines