टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और ‘पाताल लोक 2’ फेम प्रशांत तमांग का हाल ही में निधन हो गया. उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सिंगर के अचानक निधन से फैंस टूट गए. उनके अंतिम संस्कार में फैंस की काफी भीड़ देखने के लिए मिली थी. प्रशांत की मौत के बाद उनका परिवार सदमे में है. ऐसे में अब बहन अनुपमा ने भाई को खोने का दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है.
दरअसल, प्रशांत तिमांग का बीते दिन ही दार्जिलिंग में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए परिवार, दोस्त और रिश्तेदार के साथ ही फैंस भी भारी संख्या में मौजूद थे. इसी बीच प्रशांत की बहन अनुपमा ने समाचार एजेंसी से बात की और कहा कि दुनियाभर के फैंस से शोक संदेश मिल रहा है. भाई की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘7 बेडरूम फ्लैट की कीमत है…’, अर्चना पूरन सिंह की डायमंड रिंग देख हैरान सुनील ग्रोवर
प्रशांत की बहन ने जताया दुख
अनुपमा ने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि उनके भाई ने कितनी इज्जत और शोहरत कमाई है. उनका कहना है कि वो जहां भी रहेंगे उनका नाम हमेशा अमर रहेगा. उन्हें दुनियाभर से लोगों के कॉल और मैसेज आ रहे हैं, जिसमें लोग दुख जता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बड़ी बात क्या है…’, 52 की उम्र में आइटम सॉन्ग करने पर मलाइका अरोड़ा को नहीं आती शर्म? जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस
प्रशांत की पत्नी ने बताया कैसे हुई थी पति की मौत
गौरतलब है कि प्रशांत तमांग का निधन 11 जनवरी को हुआ था. उनकी पत्नी मार्था एली ने पति के निधन के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो जब सो रहे थे तो उन्होंने सोते हुए नींद में दम तोड़ दिया था. उनके नेचुरल डेथ हुई थी. बहरहाल, अगर तमांग की बात की जाए तो वह दार्जिलिंग से ताल्लुक रखते हैं. उनकी मौत दिल्ली में हुई. उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ से पहचान मिली थी. वह इस शो के विनर रहे थे. इसके अलावा वह ‘पाताल लोक 2’ में भी नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं, प्रशांत नेपाली फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं. अब उनकी आखिरी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ है.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
5 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
5 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
5 days agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines