टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है. इस सिंगिंग रियलिटी शो को लोग आज भी फैमिली के साथ बड़े चाव के साथ देखना पसंद करते हैं. कई कंटेस्टेंट्स ऐसे होते हैं, जो अपनी शानदार गायिकी से जजेस को भी हैरान कर देते हैं. ऐसे में आज आपको ‘इंडियन आइडल 2’ के विनर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी सिंगिंग से जजेस ही नहीं बल्कि हर किसी को हैरान कर दिया था. अपनी मधुर आवाज से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई थी. लेकिन उनका अंत दर्दनाक रहा था. वह जल्द ही 29 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ गए. हम किसी और की नहीं बल्कि इंडियन आइडल विनर संदीप आचार्य की बात कर रहे हैं.
संदीप आचार्य राजस्थान के बीकानेर से ताल्लकु रखते थे. उनका जन्म 4 फरवरी, 1984 को हुआ था. वह चार-भाई बहनों में सबसे छोटे थे. उन्हें बचपन से ही गायिकी का शौक था. वह गायिकी में अच्छे तो थे ही साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल थे. उन्होंने साइंस से ग्रैजुएशन किया था. स्कूल के दिनों में भी वह अक्सर गाना गाया करते थे. उन्होंने कई इंटर-स्कूल सिंगिंग कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था और बीकानेर शहर में काफी पॉपुलर हो गए थे.
यह भी पढ़ें: ‘महिलाओं को पीटते हैं…’, कभी शक्ति कपूर ने सलमान खान पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब 15 साल बाद बताया कैसे हैं रिश्ते
22 साल की उम्र में जीती थी इंडियन आइडल की ट्रॉफी
संदीप आचार्य ने ‘इंडियन आइडल’ से पहले साल 2004 में रियलिटी शो ‘गोल्डन वॉयस ऑफ राजस्थान’ में हिस्सा लिया था. इसके वो रनर अप रहे थे. इसके बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल 2’ के लिए ऑडिशन दिया था. इस शो का पहला सीजन अभिजीत सावंत ने जीता था और दूसरा सीजन संदीप के नाम रहा था. अपनी मेहनत और लगन के बलबूते सिंगर ने ‘इंडियन आइडल 2’ का ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया था. यहां से वह सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के चहेते बन गए थे. लोग उनकी गायिकी के जादू के दीवाने थे. उन्होंने 22 साल की उम्र में शो की ट्रॉफी के साथ ही लग्जरी कार और एक करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट जीता था. इस शो के बाद उन्होंने कई सोलो एल्बम गाए थे और फिर ‘जलवा फोर टू का वन’ में भी हिस्सा लिया था.
इंडियन आइडल के बाद चमकी किस्मत
संदीप को इंडियन आइडल से नेम और फेम दोनों ही भरपूर मिला था. वह जहां भी जाते फैंस की लाइनें लग जाती थीं. उन्हें लाइव शोज के लिए भी बुलाया जाता था. बताया जाता है कि वह एक साल में 60-65 शोज करते थे और एक शो के लिए 2-3 लाख रुपये बतौर फीस लेते थे. इतना ही नहीं, उन्हें अमेरिका में बेस्ट न्यू बॉलीवुड टैलेंट का अवॉर्ड भी मिला था. फिर साल 2012 में उन्होंने बीकानेर की लड़की नम्रता से शादी कर ली थी. पत्नी की प्रेग्नेंसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी.
यह भी पढ़ें: सलमान खान इन 5 फिल्मों से बने बॉलीवुड के ‘सिकंदर’, 90 के दशक में ऑडियंस के दिल पर ‘प्रेम’ से किया राज
फिर अचानक बिगड़ने लगी संदीप की तबीयत
पत्नी नम्रता की प्रेग्नेंसी के बाद अचानक संदीप की तबीयत बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने उस समय पीलिया बताया था. वह ठीक होने लगे थे दवाओं का असर भी हुआ था. फिर वह अस्पताल से घर आ गए थे. घर आने के बाद वह एक शादी पार्टी में गए थे जहां उनकी तबीयत फिर से बिगड़ी और फिर वह ठीक नहीं हुए. बीकानेर के अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी. वह गुड़गांव के मेदांता पहुंचे तो उनकी हालत स्थिर थी. लेकिन फिर 15 दिसंबर, 2013 को उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ी और उनका निधन हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनके गुर्दे (किडनी) ने काम करना बंद कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘जानवरों की तरह…’, कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू भीड़ का हंगामा; सिंगर ने बीच में रोका शो
नहीं देख पाए थे 20 दिन की बेटी का चेहरा
संदीप आचार्य ने 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका अंत इतना दर्दनाक रहा कि वह अपनी 20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाए थे. उनकी बेटी का जन्म उनके निधन से 20 दिन पहले ही हुआ था. अस्पताल में भर्ती होने की वजह से वह बेटी से मिल तक नहीं पाए थे. उनका इतनी कम उम्र में चले जाना पत्नी और परिवार के लिए बड़ा सदमा था. सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines