Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa Reveals Second Child Name: मशहूर कॉमेडिन भारती सिंह ने कुछ ही दिन पहले दूसरे बेटे को जन्म दिया है. भारती सिंह डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद काम पर भी लौट आईं. अब भारती और हर्ष ने अपने दूसरे बेटे काजू का ऑफिशियल नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि कपल ने अपने नन्हे से शहजादे का क्या नाम रखा है?
भारती सिंह ने शेयर किया पोस्ट
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में भारती अपने बड़े बेटे गोला (लक्ष्य) और पति हर्ष के साथ नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने अपने छोटे बेटे काजू को भी गोद में लिया हुआ है. पोस्ट को शेयर करते हुए भारती ने इसके कैप्शन में लिखा है ‘यशवीर’ और दिल की इमोजी शेयर की है.
सेलेब्स और यूजर्स ने लुटाया प्यार
भारती सिंह ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, तो इस पर यूजर्स का रिएक्शन आना शुरू हो गया. सेलेब्स से लेकर फैंस और यूजर्स ने जमकर भारती की पोस्ट पर प्यार लुटाया और कमेंट्स में दिल और फायर इमोजी शेयर की है. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने काजू के नाम की भी तारीफ की है और कहा है कि बहुत ही प्यारा नाम है.
क्या है यशवीर का मीनिंग?
भारती के छोटे बेटे काजू यानी यशवीर के नाम के मिनिंग की अगर बात करें तो ‘यशवीर’ का मतलब होता है ‘यश का वीर’, ‘मशहूर योद्धा’, ‘गौरवशाली और बहादुर’ होता है. ये संस्कृत मूल का एक हिंदू नाम है, जिसमें ‘यश’ (मशहूर/गौरव) और ‘वीर’ (बहादुर/योद्धा) शामिल है, जो एक सफल और साहसी इंसान का दर्शाता है.
कब हुआ था काजू का जन्म?
गौरतलब है कि भारती और हर्ष का पहले से एक बेटा है, जिसका नाम गोला यानी लक्ष्य है. 19 दिसंबर को भारती और हर्ष ने अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है, जिसे प्यार से वो काजू कहते हैं और अब उन्होंने काजू का बेहद प्यारा-सा नाम रखा है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो खूंखार विलेन, जिन्होंने खुद ही बर्बाद की अपनी लाइफ, बचपन से बुढ़ापे तक झेला दर्द
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
17 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
1 day agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
1 day agoBigg Boss 20 में कैप्टेंसी की रेस में उतरीं ये 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स, आज लड़कों में से चुना जाएगा दावेदार
2 days ago'अभी 6 पैक नहीं…', 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन; जानें क्या बोले एक्टर
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन गुल्लू के अलावा कौन-कौन हुआ नॉमिनेशन से सेफ?
3 days agoIndia’s Best Dancer 5 winner: रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम
4 days agoBigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच
4 days agoRise and Fall 2 में पलटा गेम! 10 कंटेस्टेंट्स पहुंचे पेंटहाउस, 5 को मिला 'मजदूर' का टैग
4 days agoBigg Boss 20 में पहुंची 'दृश्यम 3' की टीम, अजय देवगन-जयदीप अहलावत भी हुए 'रॉकस्टार' काजी तौकीर के फैन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines