Akshay Kumar, Karisma Kapoor: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो का ग्रैंड प्रीमियर आज रात को सोनीलिव पर होने वाला है. शो के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस शो में अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आने वाली हैं. इस दौरान अक्षय ने करिश्मा को लेकर कुछ ऐसा कहा कि एक्ट्रेस ने खिलाड़ी कुमार को मस्त जवाब दे डाला. आइए जानते हैं कि अक्षय ने करिश्मा को लेकर क्या कहा है?
अक्षय कुमार ने क्या कहा?
करिश्मा ने कहा कि शो में आना तो एक बहाना है, वो तो अक्षय कुमार से साथ मस्ती करने आई हैं. इस पर खिलाड़ी कुमार ने एक्ट्रेस की खिचाई करते हुए उनकी प्रॉपर्टी पर कमेंट कर दिया. इस दौरान अक्षय ने कहा कि बांद्रा की हर बिल्डिंग में करिश्मा कपूर का फ्लैट है? उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के बाहर लगे बोर्ड पर ‘K Kapoor’ लिखा रहता है.
एक बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं- अक्षय
अपनी बात को पूरा करते हुए अक्षय ने कहा कि ये लोग पूरा नाम नहीं लिखते हैं और करिश्मा की मां बबीता कपूर भी अपनी नेमप्लेट ‘B Kapoor’ रखती हैं. इतना ही नहीं बल्कि जब मैंने पूछा कि इतने फ्लैट्स क्यों खरीद रहे हो? तो उन्होंने बताया कि सांताक्रूज और खार भी पहुंचना चाहते हैं. हालांकि, ये इतने ईमानदार लोग हैं कि एक बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं लेते.
क्या बोलीं करिश्मा कपूर?
अक्षय ने कहा कि बाकी के फ्लैट्स को ये दूसरों के लिए छोड़ देते हैं. करिश्मा अपनी हर रात अलग फ्लैट में बिताती हैं. अक्षय कुमार की ये बातें सुनने के बाद करिश्मा कपूर हंसने लगीं और कहा कि कुछ भी. आपको पता है पूरा जुहू इनका है. इतना ही नहीं इसके आगे अक्षय ने बताया कि करिश्मा कपूर उनकी पहली हीरोइन हैं और उन्होंने अपनी पहली फिल्म और गाना उन्हीं के साथ किया है.
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का प्रीमियर
गौरतलब है कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ आज यानी 27 जनवरी से शुरू होने वाला है. शो में अक्षय और करिश्मा के साथ अनु मलिक भी होंगे. इस दौरान देखने वाली बात ये होगी कि इस शो में क्या-क्या खास होता है? और इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?अब इसका पता शो के प्रीमियर के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Hamid Barkzi? इस दमदार शो के रह चुके हैं विनर, अब The 50 में आएंगे नजर
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines