टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जब से खत्म हुआ है तभी से गौरव खन्ना काफी चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें वाइफ आकांक्षा चमोला के साथ देखा गया. वह अक्सर इवेंट और पार्टीज में वाइफ के साथ नजर आ जाते हैं. ये टीवी का फेमस कपल है, जिनकी केमिस्ट्री और बॉन्ड काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में अब बीते दिन ही आकांक्षा की एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई, जिसके बाद चर्चा दोनों के अनबन की शुरू हो गई. खबरें आने लगी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के तलाक तक का दावा किया गया. ऐसे में अब आकांक्षा चमोला ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
इन चर्चाओं के बीच आकांक्षा चमोला ने अफवाहों और क्रिप्टिक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी शादी में कोई परेशानी नहीं है और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है. आकांक्षा का कहना है कि वो सोशल मीडिया पर निजी मामलों पर चर्चा नहीं करती हैं. क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर उनका कहना है कि वो पोस्ट उनकी आने वाली सीरीज के प्रमोशन के लिए थी. उस पोस्ट का लोग अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाल सकते थे लेकिन बात का बतंगड़ बना दिया.
यह भी पढ़ें: घना अंधेरा, छत पर अकेले, जब अपना आपा खो बैठे थे राजेश खन्ना, 7 फ्लॉप के बाद भगवान पर लगे थे चिल्लाने
आकांक्षा चमोला ने क्या लिखी थी पोस्ट?
गौरतलब है कि आकांक्षा चमोला ने बीते दिन ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की थी. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.’ आकांक्षा की इसी पोस्ट पर गौरव खन्ना के साथ मनमुटाव की खबरें चर्चा में आ गई थीं. लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे थे. यहां तक कि लोगों ने इसे उनके मां ना बनने के फैसले से जोड़ दिया कि इसी वजह से दोनों के बीच अनबन शुरू हुई.
ट्रोलिंग को लेकर आकांक्षा चमोला ने कहा कि वो इस समय ट्रोल क्वीन बन चुकी हैं. वो हमेशा से ही इस बारे में खुलकर बोलती रही हैं. गौरव थोड़ा सतर्क हैं क्योंकि वो उनकी इमेज को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं. उनके बीच उम्र का फर्क है. एक्ट्रेस का मानना है कि इसलिए वो इतने मैच्योर हैं कि उनकी बात को समझ सके. आकांक्षा ने आगे कहा कि वो मदरहुड नहीं चुनेंगी. मां ना बनने का फैसला उनका अपना है और वो इसे किसी को जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं समझती हैं. उनका कहना है कि सब कुछ सोशल मीडिया पर चल रहा है और सोशल मीडिया के बाहर कुछ नहीं है.
यह भी पढ़ें: कभी Amitabh Bachchan इस एक्ट्रेस का किया करते थे घंटों इंतजार, अब बीच आया मीलों का फासला, पत्नी जया से थी अनबन
गौरव खन्ना से 9 साल छोटी हैं आकांक्षा चमोला
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो दोनों में 9 साल का अंतर है. दोनों की लव स्टोरी एक ऑडिशन के दौरान शुरू हुई थी और साल 2016 में शादी कर ली थी. गौरव की तरह आकांक्षा भी टीवी की स्टार रही हैं. उनकी शादी को 10 साल का वक्त हो चुका है.
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
4 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
6 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines