Popular South Actor: बॉक्स ऑफिस पर बड़े और कम बजट की फिल्में रिलीज होती रहती हैं. बड़े से लेकर छोटे स्टार्स की फिल्में भी टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखाने से नहीं चूकती हैं. जाहिर है कि अगर किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म है, तो वो कैसे ना कैसे करके अपना कलेक्शन तो निकाल ही लेती है, लेकिन कोई ऐसा हो, जिसकी दो फिल्में आई हो और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर तांडव किया हो. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी लगातार दो फिल्में आई और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्टर?
किस एक्टर की हो रही बात?
दरअसल, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ के स्टार तेजा सज्जा हैं. जी हां, तेजा की दो फिल्में आई हैं और इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी. कुछ दिनों पहले तेजा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हुई थी.
टोटल कलेक्शन
इस फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया था और सुपरहिट निकली थी. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं, अब तेजा की फिल्म ‘मिराई’ आई है और इस फिल्म ने भी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है.
टिकट खिड़की पर मजबूती से पकड़
फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ पांच ही दिन हुए हैं और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूती से बनाई हुई है. फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 50.56 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. साउथ की फिल्म के लिहाज से फिल्म का टिकट खिड़की पर प्रदर्शन कमाल का है.
फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन
इस फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म 5वें दिन कितनी कमाई करती है? अभी इस फिल्म के दुनियाभर के कलेक्शन के नंबर्स भी आने बाकी हैं, लेकिन साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है.
यह भी पढ़ें- Uttar Kumar का बड़ा दावा, बॉडी में जहर, फिर भी परिवार को पुलिस ने नहीं दी जानकारी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines