<meta name="news_keywords" content="payal malilk kritika malik, payal malik kritika malik relation, deepika arya payal malik">
हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: Payal Malik को तहलका की पत्नी ने लताड़ा, बोलीं- शादी में खुश ना होती तो क्या रोकर आती?

Deepika Arya on Payal Malik: Bigg Boss OTT 3 के घर से जब से पायल मलिक बाहर हुई हैं वो कहीं ना कहीं अपने इंटरव्यू में कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलासे कर रही है। पायल मलिक ने हाल ही में दीपिका आर्य को लेकर एक बात बोली थी। अब इसे लेकर दीपिका की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने गुस्से में पायल और अरमान मलिक को काफी कुछ कहा है। दीपिका ने क्या कुछ कहा चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Deepika Arya on Payal Malik

Deepika Arya on Payal Malik: Bigg Boss OTT 3 के घर में इन दिनों काफी कलेश दिख रहा है। खासकर जब से विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड हुआ है, तब से कंटेस्टेंट्स के बीच ग्रुप बनते हुए नजर आ रहे हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक जब से घर से बेघर हुईं हैं उन्होंने भी एक के बाद कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट सनी आर्य की वाइफ दीपिका आर्य ने भी अरमान, पायल और कृतिका को एक वीडियो के जरिए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। पायल मलिक से जब इसे लेकर एक इंटरव्यू में पूछा गया था तो उन्होंने दीपिका पर निशाना साधा था। अब दीपिका ने पायल को उस बात का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

पायल मलिक को दीपिका आर्य का जवाब

दीपिका आर्य ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए पायल मलिक को जमकर खरी खोटी सुनाई है। पायल मलिक के बारे में बोलते हुए दीपिका ने कहा कि ‘आज के समय में अगर आप किसी को सही भी बोल देंगे तो भी लोगों को प्रोब्लम होने लगेगी। पायल ने इंटरव्यू में कहा कि वो तो हमारे घर में आकर ढोल बजाकर नाच के गई थी।’ इस पर दीपिका ने कहा- ‘आपको समझ आता है कि आप क्या बोल रहे हो। आपके घर पर जब मैं आई थी तो मैं खुशी में शामिल हुई थी तो ऐसे माहौल में मैं क्या मातम मनाऊंगी।’

दीपिका ने आगे कहा कि ‘मैंने कब बोला कि तुम लोग घटिया हो, मैंने तो बस दो शादी को लेकर कहा था कि ये गलत है। आगे किसी को भी ऐसे नहीं करना चाहिए। आप किसी की बहन-बेटी के बारे में क्या बोल रहे हो, कैसे बोल रहे हो। ये कितना गलत है।’

विज्ञापन

पायल मलिक ने दीपिका पर की थी टिप्पणी

पायल मलिक ने एक इंटरव्यू में दीपिका को लेकर कहा था कि आप लोग उनके बारे में मुझसे मत पूछिए वो जो भी कह रही हैं उससे हमे फर्क नहीं पड़ता। वो मेरी शादी में हमारे घर आई थीं, खूब डांस करके गई हैं, वो हमारे घर पर आकर ढोलकियां भी बजाकर गई है।

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब दीपिका आर्य ने बिग बॉस को देखकर पायल, अरमान और कृतिका के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि ये कैसा संदेश दे रहे हैं हम समाज को। उन्होंने कहा था कि एक आदमी दो-दो शादियां करे, क्या यही संदेश हम समाज को दे रहे हैं। उन्होंने पायल मलिक के बारे में भी कहा था कि वो बेचारी काफी कुछ सह रही है। वो किसी से भी अपना दर्द शेयर नहीं करती। हालांकि अंदर से पायल बहुत दुखी है। दीपिका के इस बयान के बाद कृतिका मलिक की मां ने भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया था कि किस तरह से दीपिका उनके घर आईं और उनकी खुशी में भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Indian 2 के लिए किसने चार्ज किए कितने करोड़? Kamal Haasan की फीस सुन बॉलीवुड एक्टर्स को लगेगा झटका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola