Tara Sutaria Relationship Status Revealed: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपने लुक्स की वजह से एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर चुकी है। एक्ट्रेस के पीछे लाखों लड़के पागल हैं। लेकिन उनका नाम लगातार आदर जैन (Aadar Jain) के साथ जोड़ा जाता है। इस कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन बीते काफी समय से इनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, ब्रेकअप रूमर्स के बाद भी ये कपल साथ में स्पॉट हो जाता है। ऐसे में इनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर फैंस के बीच काफी कन्फ्यूज़न बना हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने सब क्लियर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Shrenu Parikh और Akshay Mhatre की शादी में बचे हैं हफ्ते सात, उंगलियों पर दिन गिन रहा कपल
क्या सिंगल हैं तारा सुतारिया?
एक्ट्रेस का नाम हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ भी जोड़ा गया था। ऐसे में अब उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उनके इस बयान ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने अपनी लव लाइफ पर बयान देते हुए कहा, ‘मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। मैं सिंगल हूं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हूं।’ अब ऐसा कहा जा रहा है कि तारा और आदर जैन ने समझदारी के साथ अलग होने का फैसला लिया है। अब भले ही ये कपल अलग हो चुका है लेकिन इनके बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी कायम है।
पेरेंट्स का डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन
दूसरी ओर कई दिनों से उड़ रही डेटिंग रूमर्स पर भी अब तारा का रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, वे मुझे परेशान नहीं करते। मेरे पास दुनिया के सबसे कूल पेरेंट्स हैं। जब वो सुबह मेरे बारे में ये सब बातें पढ़ते हैं, तो वो मेरे पास आते हैं और हम एक कप चाय के साथ खूब हंसते हैं। हम एक्स, वाई या जेड के साथ मेरी जोड़ी बनने के बारे में पढ़ते रहते हैं। ये मेरी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले से ही हो रहा है।’
एक्ट्रेस ने मज़ाक में कही ये बात
आगे एक्ट्रेस ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वो सच में चाहती हैं कि सच में ये सभी लोग रियल लाइफ में भी उनके साथ होते। वैसे एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उनको लेकर उड़ रही सभी अफवाहें गलत हैं। उन्होंने एक और किस्से का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे एक ही हफ्ते में उनकी तीन अलग-अलग लोगों के साथ लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। इस पर इनका रिएक्शन था, ‘वाह, ये बहुत अच्छा है!’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines