Tamil Suspense Thriller Movie: पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम ‘महाराजा’ था। विजय सेतुपति की इस फिल्म को भरपूर प्यार मिला था। आज हम आपके लिए तमिल की एक ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं। 2 घंटे 37 मिनट की इस फिल्म को देखते हुए आप भी अपनी कुर्सी से उठना भूल जाएंगे। ये फिल्म ‘महाराजा’ की भी बाप है। क्लाईमैक्स तो आपके होश उड़ा देगा।
क्या है फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘थेरी’ है, जिसे साल 2016 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में थलापति विजय मुख्य किरदार में हैं, जबकि सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन भी अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी तो जबरदस्त है ही इसका क्लाइमेक्स आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने हमलावर को बाथरूम में किया था बंद, फिर कैसे भागा आरोपी?
बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन?
थलापति विजय की ‘थेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो केरल में एक बेकरी चलाता है। इस शख्स को हिंसा बिल्कुल पसंद नहीं है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि थलापति विजय ही हैं। फिल्म में वह 5 साल की बेटी के पिता बने हैं।
एमी जैक्सन ने फिल्म में थलापति की बेटी की टीचर जोसेफ का किरदार प्ले किया है, जबकि सामंथा एक्टर की पत्नी के किरदार में हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब जोसेफ को पता चलता है कि बेकरी चलाने वाला शख्स पहले एक डेरिंग पुलिस ऑफिसर था जो अपने परिवार की हत्या करने वाले आरोपियों से बदला लेता है।
एटली ने किया है डायरेक्ट
थलापति विजय की फिल्म ‘थेरी’ को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसका हिंदी वर्जन भी मौजूद है। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि आप इसे बिल्कुल मिस नहीं कर सकते हैं। फिल्म में विलेन का किरदार महेंद्रन ने निभाया है। वहीं इसे डायरेक्टर एटली ने किया है। बता दें कि एटली ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को डायरेक्ट किया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines