तमिल फिल्म डायरेक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एशियानेट की रिपोर्ट के मुताबिक, वे मदुरै से चेन्नई जा रहे थे और उसी दौरान बस में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके अचानक हुए निधन से फिल्म इंडस्ट्री में दुख की लहर फैल गई और उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया।
दोस्तों ने सोशल मीडिया पर जताया शोक
अभिनेता शांथनु ने विक्रम सुगुमारन के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और एक्स पर एक इमोशनल संदेश लिखा, “#Rip प्यारे भाई @VikramSugumara3 मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और आपके साथ बिताया हर पल याद रहेगा। बहुत जल्दी चले गए। आपकी बहुत याद आएगी। #RIPVikramSugumaran”
अभिनेता कायल देवराज ने भी उनके निधन की खबर सुनकर हैरानी जताई और लिखा, “2 जून, इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। डायरेक्टर और अभिनेता विक्रम सुगुमारन का मदुरै से चेन्नई आते समय बस में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।”
कौन थे विक्रम सुगुमारन?
विक्रम सुगुमारन एक तमिल फिल्म डायरेक्टर थे, जो अपनी सादगी भरी और सच्ची कहानियों के लिए जाने जाते थे। वो तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के परामक्कुडी से थे। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था और इसी सपने को पूरा करने के लिए वो चेन्नई आ गए।
उन्होंने मशहूर डायरेक्टर बालू महेंद्र के साथ काम करके अपने करियर की शुरुआत की। साल 1999 से 2000 के बीच उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने ‘जूली गणपति’ जैसी फिल्मों में भी योगदान दिया। विक्रम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत डायरेक्टर वेत्रिमारन की की फिल्म ‘पोल्लाधवन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर शशिकुमार की फिल्म ‘कोडिवीरन’ में भी एक्टिंग की।
साल 2013 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर ‘मधा यानई कूट्टम’ नाम की फिल्म बनाई। यह फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और लोगों ने इसकी असलियत भरी कहानी और गांव की झलक की काफी तारीफ की। कई सालों बाद, 2023 में उन्होंने ‘रावण कोट्टम’ नाम की फिल्म बनाई। इसमें शांथनु, आनंदी, प्रभु और इलावरसु जैसे कलाकार थे। हालांकि, अच्छी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। उनकी आखिरी फिल्म ‘थेरुम बोरुम’ थी, जो पहाड़ों पर चढ़ाई जैसे विषयों पर आधारित थी।
ये भी पढ़ें- Race Across the World के स्टार का निधन, 24 की उम्र में भयंकर एक्सीडेंट ने छीन ली जिंदगी
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
42 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines