साउथ के मशहूर एक्टर का एक चिंताजनक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर एक इवेंट में स्टेज पर ही बेहोश हो गए और उनकी हालत देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जाने-माने तमिल एक्टर विशाल को लेकर इस वक्त हर कोई चिंता में है। अचानक एक्टर को क्या हो गया और उनकी इस हालत का कारण क्या है? वो भी सामने आ गया है। आपको बता दें, एक्टर विशाल तमिलनाडु में एक इवेंट का हिस्सा बने थे, लेकिन वहां वो चक्कर खाकर गिर गए। इसके बाद एक्टर को फौरन अस्पताल में ले जाया गया।
एक्टर विशाल लाइव इवेंट में हुए बेहोश
एक्टर विशाल बिना सहारे के चल तक नहीं पा रहे थे, ऐसे में उन्हें पास ही के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। एक्टर को इमरजेंसी ट्रीटमेंट मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 11 मई की है, जब एक्टर बीमार होने के बावजूद Miss Koovagam Transgender Beauty Contest को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।
काम के चक्कर में खाना छोड़ बिगड़ी हालत
अब एक्टर के मैनेजर का बयान सामने आया है। मैनेजर हरी कृष्णन ने बताया है कि एक्टर पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार में थे और थकान से जूझ रहे हैं। बुखार के बावजूद एक्टर अपने बिजी स्केड्यूल के चलते खाना तक छोड़ देते थे। ऐसे में उनकी हालत और भी खराब हो गई। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि एक्टर विशाल पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर या उनकी टीम से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: Falaq Naaz ने मुसलमानों से किया खास सवाल, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर भड़कीं एक्ट्रेस
बेहोश होते हुए एक्टर का वीडियो वायरल
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद फैंस एक्टर को लेकर टेंशन में आ गए हैं। सभी को उनकी चिंता हो रही है और अब सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की जल्द रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं। वैसे भी वीडियो में एक्टर के बेहोश होने पर सभी लोग पैनिक हो गए हैं। उम्मीद है कि विशाल सही ट्रीटमेंट और थोड़े रेस्ट के बाद ठीक होकर काम पर दमदार वापसी करेंगे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines