Tamannaah Bhatia Networth: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तमन्ना भाटिया लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. डांसिंग हो या एक्टिंग, एक्ट्रेस ने खुद को ऑडियंस की नजरों में साबित किया है कि वो हर चीज में माहिर हैं. तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में काम करके तमन्ना ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘गफूर’ गाने में अपने डांस से तमन्ना ने सीरीज में चार चांद लगा दिए थे. इसके साथ ही ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ में तमन्ना के डांस स्टेप्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. लुक्स और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छाने वाली तमन्ना आज लेविश लाइफ जीती हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है?
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
तमन्ना भाटिया 89 से ज्यादा तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में साल 2005 में की थी. इस साल उनकी ‘चांद सा रोशन चेहरा’ रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में एंट्री की और ‘श्री’ मूवी से तेलुगु में डेब्यू किया. इसके बाद साल 2006 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘केडी’ में भी काम किया. इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक तमिल और तेलुगु में कई फिल्में की और वो साउथ की फेमस एक्ट्रेस बन गईं. साल 2015 में बाहुबली फिल्म ने एक्ट्रेस की तकदीर बदल दी. प्रभास की इस पैन इंडिया फिल्म ने तमन्ना को बॉलीवुड में भी पहचान दिलाई जिसके बाद वो हिंदी सिनेमा की भी जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के गाने पर यूजर्स ने उठाए सवाल, Tum Mere Na Huye को Aaj Ki Raat से कर डाला कंपेयर
कितनी है नेटवर्थ?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की नेटवर्थ 120 करोड़ है. मुंबई में एक्ट्रेस के 3 आलीशान अपार्टमेंट हैं. आलीशान घर के साथ-साथ एक्ट्रेस लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं. तमन्ना के पास 43.50 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 320i और 1.02 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज GLE गाड़ी है. इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास 29.96 लाख रुपये की मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट और 75.59 लाख रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भी है.
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia के मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर बनने पर उठ रहे हैं सवाल, जानिए क्या है वजह?
आइटम सॉन्ग ने मचाया तहलका
एक्टिंग के साथ-साथ तमन्ना डांसिंग में भी मास्टर हैं. आजकल बॉलीवुड में उनके आइटम सॉन्ग भी काफी सुपरहिट हैं. इनमें ‘रेड 2’ का ‘नशा’, बादशाह का एल्बम सॉन्ग ‘तबाही’, ‘स्त्री 2’ का ‘आज की रात’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ‘गफूर’ गाना शामिल है. तमन्ना भाटिया की हाल ही में प्राइम वीडियो पर ‘डू यू वाना पार्टनर’ भी रिलीज हुई थी. इसमें तमन्ना के साथ डायना पेंटी भी लीड रोल में नजर आई हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines