Taha Shah on his Struggle: अभिनेता ताहा शाह बदुश्शा ने इस साल खूब लाइमलाइट चुराई है और वो नेशनल क्रश बनकर सामने आए हैं। संयज लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से चर्चा में आए ताहा शाह के बारे में अक्सर इंटरनेट पर बातें होती रहती हैं। ताहा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब ताहा ने अपने स्ट्रगल पर बात की है और बताया है कि कैसे 14 साल पहले वो डायरेक्टर से अप्रोच करते थे।
ताहा ने खुद किया रिवील
दरअसल, हाल ही में viralbhayani पर ताहा शाहा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ताहा अपने स्ट्रगल पर बात कर रहे हैं। वीडियो में ताहा को सुना जा सकता है कि मैंने बहुत सालों पहले 2012 में शायद जब यश राज में फिल्मफेयर हो रहा था, तो उस वक्त मैं बाहर इंतजार कर रहा था कि कोई मुझे भी मौका दे। ताहा ने वीडियो में आगे कहा कि मैं उस वक्त बाहर था तो मेरे पास अपनी शोरील थी।
क्या करते थे ताहा?
ताहा ने कहा कि जब मैं किसी डायरेक्टर को अंदर जाते देखता तो मैं उनको दे देता था या फिर मैं गाड़ी में फेंक देता था। उस वक्त मैं रोड़ पर होता था पैप्स के साथ। ताहा ने आगे कहा कि मैं सभी को थैंक्स करता हूं। ताहा का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट किया। ज्यादातर लोगों ने इस पर दिल की इमोजी और प्यार वाली इमोजी शेयर की हैं।
‘हीरामंडी’ में ताजदार के रोल में थे ताहा
गौरतलब है कि ताहा शाह इस साल आई पॉपुलर वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ताजदार के रोल में थे। इस सीरीज में उनके काम को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो नेशनल क्रश बन गए। लंबे टाइम तक ताहा उस वक्त चर्चा में भी रहे थे। सीरीज के तुरंत बाद ताहा को ताहा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी देखा गया था। इस दौरान भी उनके लुक्स चर्चा में आ थे और लोगों ने उनपर खूब प्यार भी बरसाया था।
‘हीरामंडी’ से बने नेशनल क्रश
बता दें कि ‘हीरामंडी’ में ताहा शाह ने ‘ताजदार बलूच’ का किरदार निभाया है। इस सीरीज में ताहा ने बेहद कमाल का काम किया था, जिसके बाद वो खूब चर्चा में रहे। आज के समय पर ताहा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब प्यार भी देते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों को ताहा के फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें- OTT पर मिलेगा एक्शन का डोज, आ गई Singham Again, कब और कहां देखें ये मल्टीस्टारर फिल्म?
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
2 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
3 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
4 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
8 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
8 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
9 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines