हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अलविदा 'उस्ताद'...मशहूर तबला वादक Zakir Hussain नहीं रहे, अस्पताल में ली आखिरी सांस

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। अमेरिका के एक अस्पताल में 73 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे पिछले करीब 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

विज्ञापन

Zakir Hussain Death:  ‘वाह उस्‍ताद वाह!…’, बचपन में एक चाय कंपनी के व‍िज्ञापन में यह टैग लाइन तो सुनी ही होगी। जी हां, वाह ताज कहने वाले मशहूर तबला वादक उस्‍ताद जाक‍िर हुसैन आज 16 दिसंबर दिन सोमवार की सुबह दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे ICU में भर्ती थे और उनकी हालत काफी नाजुक थी। हालांकि बीती रात भी उनके निधन की खबरें आई थीं, लेकिन परिवार की तरफ से पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं आज सुबह परिवार की तरफ से बयान जारी कर दिया गया कि उस्ताद अब नहीं रहे।

 

3 साल की उम्र में सीखने लगे थे तबला वादन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाकिर हुसैन का जन्म मुंबई में हुआ था। बचपन से ही जाकिर हुसैन को तबला वादन का बेहद शौक था। उन्होंने अपने पिता से इसके गुर भी सीखे थे। महज 3 साल की उम्र में ही उन्होंने तबला वादन सीखना शुरू कर दिया था। जाकिर जब 7 साल के थे, तब उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। 11 साल की उम्र में उन्होंने देशों-शहरों का दौरा करना शुरू किया था। जाकिर हुसैन को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय थे।

 

भारत दौरे की अनाउंसमेंट की थी

बता दें कि कुछ ही दिन पहले जाकिर हुसैन की एज वी स्पीक ने भारत दौरे की अनाउंसमेंट की थी। इसमें कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की बात आई थी और यह दौरा अगले साल यानी 2025 जनवरी में शुरू होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही जाकिर हुसैन अपने चाहने वालों को छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें- The Sabarmati Report पर कैसा था PM Modi का रिएक्शन? Vikrant Massey ने किया रिवील

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें