हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में Taarak Mehta के इस एक्टर की एंट्री, लापता होकर बटोरी थीं सुर्खियां

Gurucharan Singh will Participate in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब शो में एंट्री करने के लिए जो नाम सामने आया है उसे सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो जाएंगे।

विज्ञापन
Gurucharan Singh will Participate in Bigg Boss 18

Gurucharan Singh will Participate in Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब शो को शुरू होने में बस 4 दिन का वक्त रह गया है। कलर्स के इस रिएलिटी शो में खूब ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। इस बार शो में हिस्सा लेने के लिए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है। अब हाल ही में एक शो के लिए शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर चुके एक्टर का नाम भी सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये शख्स कौन हैं।

‘बिग बॉस 18’ में गुरुचरण सिंह लेंगे हिस्सा 

‘बिग बॉस तक’ की खबर के मुताबिक अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह शो का हिस्सा बनने के लिए कन्फर्म हो गए हैं। जी हां हाल ही में लापता होने के चलते सुर्खियों में आए गुरुचरण सिंह का नाम अब शो के लिए सामने आ रहा है।

शो के मेकर्स अब जल्द ही बिग बॉस 18 का नया सीजन शुरू करने जा रहे हैं, जिसका प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है। इस प्रोमो ने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट ला दी है। सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा भी तेज हो गई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर सिर्फ टीवी एक्टेस निया शर्मा का ही नाम अब तक रिवील किया गया है। अब ऐसा दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह भी अपने ऊपर चढ़े कर्जे को उतारने के लिए शो में पार्ट लेंगे।

‘बिग बॉस 15’ के लिए भी आया था नाम 

आपको बता दें गुरुचरण सिंह का नाम पहले भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेने के लिए सामने आया था, लेकिन तब एक्टर शो के लिए तैयार नहीं थे। अब बिग बॉस के अपडेट देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक्स पर जानकारी देते हुए ई-टाइम्स के हवाले से बताया है कि ‘तारक मेहता’ के स्टार एक्टर रह चुके गुरुचरण सिंह ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्हें बिग बॉस 18 के लिए संपर्क किया गया है।

लापता हो गए थे गुरुचरण सिंह 

गुरुचरण सिंह हाल ही में कुछ दिनों के लिए गायब हो गए थे, जिसके चलते उनके परिवार और फैंस की चिंता बढ़ गई थी। 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वो एक आध्यात्मिक यात्रा पर थे। अब वो वापस लौट आए हैं। अगर अब सब ठीक रहा तो ‘बिग बॉस 18’ में जल्द ही गुरुचरण नजर आ सकते हैं।

‘बिग बॉस 18’ के लिए किस-किसका नाम?

आपको बता दें अब तक शो के लिए निया शर्मा समेत कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, समीरा रेड्डी, कनिका मान समेत कई सेलेब्स शो में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: Vijay की Goat से Ananya Pandey की Ctrl तक, वीकेंड पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें