तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी की थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे पढ़कर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। ‘हसीन दिलरुबा’ के दोनों पार्ट फैंस को काफी पसंद आए हैं। इन दोनों फिल्मों की कामयाबी के बाद अब जल्द ही ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल भी आ सकता है। अब ‘हसीन दिलरुबा 3’ को लेकर एक खास अपडेट आया है। तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ने हसीन दिलरुबा फ्रेंचाइजी को लेकर हाल ही में हिंट दिया था।
जोरों-शोरों से चल रही ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल की तैयारी
अब ये कंफर्म हो गया है कि ‘हसीन दिलरुबा 3’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हसीन दिलरुबा’ के तीसरे पार्ट की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। टीम रानी और रिशु के बीच की लव स्टोरी के एक और पार्ट के बारे में जानती थी और उन्हें लगता था कि इसके सीक्वल की गुंजाइश है। अब कहा जा रहा है कि ‘हसीन दिलरुबा 3’ पिछले दोनों पार्ट्स के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाली है। ये सीक्वल एक लेवल और ग्रैंड होने वाला है।
इस बार ज्यादा जूसी और थ्रिलिंग होगी फिल्म
बताया जा रहा है कि ‘हसीन दिलरुबा’ प्लेटफार्म की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। ऐसे में इसे पहले से ज्यादा फन, जूसी और थ्रिलिंग बनाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है कि फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है। अभी तो फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Hania Aamir के लिए फैंस में अलग ही दीवानगी, कोई भेज रहा पानी-तो किसी ने लिया VPN का सब्सक्रिप्शन
नेटफ्लिक्स पर मिली कामयाबी
आपको बता दें, साल 2021 में ‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पार्ट आया था। ये फिल्म सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ओटीटी पर आई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने और उनका ध्यान खींचने में कामयाब रही। इसके बाद साल 2024 में तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी की फिल्म का सीक्वल आया ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’। इस पार्ट में इन दोनों के साथ सनी कौशल की भी एंट्री हुई थी।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
31 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines