Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की पहली हिंदी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ थी, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘पिंक’, ‘थप्पड़’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया।
वहीं, 1 अगस्त को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मनाएंगी। फैंस को भी एक्ट्रेस के बर्थडे का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसलिए इस खास मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- फैंस का टूटा दिल, 25 साल की उम्र में बीती रात हुई बड़े स्टार की मौत
Taapsee Pannu Birthday 1 अगस्त
बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त को दिल्ली के सीख परिवार में हुआ था। साथ ही एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर बहपत सीरियस रहती है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। बताते चलें कि तापसी पढ़ाई लिखाई में भी बहुत अच्छी हैं।
एक्ट्रेस ने की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी
एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग से लेकर इंजीनियरिंग तक दिल्ली से ही पूरी की है। इंजीनियरिंग के बाद तापसी ने कुछ समय तक बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक फर्म में नौकरी भी की है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस ने FontSwap नाम का ऐप भी डेवलप किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों का रुख कर लिया।
साउथ की फिल्मों से की करियर की शुरूआत
बता दें कि तापसी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी। एक्ट्रेस ने हिंदी से पहले तेलुगू, तमिल और मलयालम तीनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वहीं, साल 2013 में फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से तापसी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बताते चलें कि ‘मनमर्जियां’, ‘बदला’, ‘पिंक’, ‘मिशन मंगल’, ‘थप्पड़’, ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
तापसी वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली सामाजिक कॉमेडी फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines