Shahrukh Khan, Szarita Laitphlang: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग एसआरके से मिलने के लिए बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी बादशाह का एक अलग ही फैन बैस है। इंटरनेट पर अक्सर लोग किंग खान के बारे में चर्चा करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर शाहरुख खान को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसको शेयर करने वाले का कहना है कि एक शख्स की हालत बहुत नाजुक है और किंग खान उनसे आकर मिले।
जरिता लैतफलांग ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, 14 जून को कांग्रेस नेता जरिता लैतफलांग ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से ये अपील की है। जी हां, इस पोस्ट में जरिता लैतफलांग ने एक वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान से रिक्वेस्ट की है कि वो टाइम निकालकर गोवा में अपने बीमार शिक्षक से मिलने के लिए आए। वीडियो में जरिता को कहते सुना जा सकता है कि एरिक की हालत खराब हो रही है और किंग खान उनसे मिलने के लिए आ जाए।
हर रोज बिगड़ रही एरिक की हालत
जरिता लैतफलांग ने कहा कि आप कुछ मिनटों का समय निकालकर गोवा आ जाए और एरिक से मिल लें। उन्होंने कहा कि मुंबई गोवा से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। मुंबई से गोवा के लिए सिर्फ एक घंटे की फ्लाइट है और एरिक की हालत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बोलना तक भी बंद कर दिया है। वीडियो में जरिता कहती हैं कि ये मेरी रिक्वेस्ट है कि शाहरुख खान भाई एरिक एस डिसूजा से मिल लें। आप उनके दिल को सुकून पहुंचा सकते हैं, क्योंकि हर रोज उनकी हालत बिगड़ती जा रही है।
किंग खान शेयर किया एक और वीडियो
इसके अलावा जरिता लैतफलांग ने अपने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान, एरिक संग नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को लंबे टाइम तक गले लगा रहे हैं। सामने आए वीडियो में दोनों के इमोशन्स साफ झलक रहे हैं। वहीं, अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम बातें हो रही हैं।
शाहरुख खान ने अभी तक नहीं किया कोई रिएक्ट
कुछ लोगों का कहना है कि भला शाहरुख खान ऐसे ही किसी से भी मिलने क्यों जाए? तो वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख खान को एरिक से मिलने के लिए जाना चाहिए। हालांकि इस वीडियो पर अभी तक शाहरुख खान ने कोई रिएक्ट नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि क्या एसआरके, एरिक से मिलने के लिए गोवा जाएंगे ये नहीं?
यह भी पढ़ें- क्या Pavithra Gowda हैं एक्टर Darshan की दूसरी वाइफ? वकील ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
26 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines