Sushmita Sen As Gauri Sawant In Taali: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये वेब सीरीज 15 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने वाली हैं। वहीं, आज (7 अगस्त) को साथ ही इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और ट्रेलर के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इस सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) का किरदार निभाने वाली हैं, जो रियल लाइफ पर बेस्ड है।
हालांकि, बेहद से लोग ये नहीं जानते कि आखिर श्रीगौरी सावंत (Shreegauri Sawant) कौन हैं? श्रीगौरी सावंत एक ट्रांसजेंडर सोशल वर्कर हैं, जो सालों से दूसरे ट्रांसजेंडर्स और किन्नरों के लिए काम कर रही हैं और उनको पहचाना दिलाने की कोशिश कर रही हैं। गौरी सावंत कई बड़े इवेंट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कमेंट्स में लोग छक्का लिख रहे हैं इसलिए मैंने..’, ट्रोलर्स को लेकर Sushmita Sen ने उठाया बड़ा कदम
जानी-मानी हस्ती हैं Shreegauri Sawant
इतना ही नहीं वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फेमस रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में भी आ चुकी हैं। इसके अलावा साल 2000 में श्रीगौरी सावंत ने अपने कुछ जानकारों की मदद से एक ट्रस्ट की भी शुरुआत की, जिसका नाम ‘सखी चार चौगी’ ट्रस्ट (Sakhi Char Chowghi Trust) है। इस के जरिए गौरी सभी किन्नरों के लिए काम कर रही हैं।
पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार
श्रीगौरी सावंत (Shreegauri Sawant) का जन्म महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम गणेश नंदन था, लेकिन उनको धीरे-धीरे अपने अंदर कुछ बदलाव महसूस होने लगा। हालांकि, बेहद कम उम्र में उनके सिर से मां का साया उठ चुका था। समझने वाला कोई नहीं था। पिता ने उनको घर से निकाल दिया और उन्होंने 15-16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।
खुद को ऐसे बनाया Shreegauri Sawant
उनके घर से जाने के बाद उनके पिता ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। उनका एक भाई भी है, जो उनको पसंद नहीं करता। इसके बाद गौरी सावंत ने हमसफर ट्रस्ट (Humsafar Trust) की मदद ली और खुद को गौरी सावंत में बदल लिया। गौरी सवांत ने एक बेटी को भी गोद लिया, जिसका नाम गायत्री रखा। अब गायत्री 24 साल की हो चुकी है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines